फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fire destroys 17 bighas of wheat crop ashes due to spark from electric wire in agra

आगरा: बिजली तार से निकली चिंगारी से 17 बीघा गेहूं की फसल राख

Tue, 12 Apr 2022 12:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 12 Apr 2022 12:26 AM IST
सार

भीषण गर्मी के साथ ही आग लगने की घटनाएं भी बढ़ गई हैं। बाह क्षेत्र के अलग-अलग गांव में बिजली तार से निकली चिंगारी से 17 बीघा गेहूं की फसल राख हो गई।

विज्ञापन
fire destroys 17 bighas of wheat crop ashes due to spark from electric wire in agra
गेहूं की फसल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विद्युत तारों के टकराने से निकली चिंगारी से कचौराघाट, नगला भरी, बाखर और उमरैठा गांव के किसानों की गेहूं की फसल में आग लग गई। इससे 17 बीघे की फसल राख हो गई। 

विज्ञापन


चित्राहाट के कचौराघाट गांव में बिजली के लाइन का तार टूट कर गिरने से अर्जुन सिंह के गेहूं के खेत में आग लग गई। प्रधान वीरेंद्र सिंह की सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक छह बीघे की फसल राख हो चुकी थी।    
विज्ञापन

     
नगला भरी निवासी दिवाकर सिंह व बाखर निवासी विनोद परिहार के खेत अगल-बगल हैं। खेतों की ऊपर से ही बिजली की लाइन खींची गई है। दिवाकर सिंह ने बताया कि सोमवार को दिन में करीब 11 बजे तारों के टकराने से निकली चिंगारी से उनके गेहूं के खेत में आग लग गई। उससे उनके चार बीघा खेत की गेहूं की फसल जल गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं लपटों की जद में आने से विनोद सिंह के भी दो बीघे की फसल राख हो गई। वहीं, उमरैठा गांव निवासी सुभाष शर्मा की करीब पांच बीघा गेहूं की फसल काटकर खेत में मड़ाई के लिए रखी थी। रविवार की रात बिजली की लाइन में हुए फाल्ट से निकाली चिंगारी से फसल में आग लग गई। इससे सारी फसल राख हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed