{"_id":"614778028ebc3e916a37ef83","slug":"fire-broke-out-while-extracting-petrol-from-bike-child-dies-mainpuri-news-agr5082993194","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से पेट्रोल निकालते समय लगी आग, बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक से पेट्रोल निकालते समय लगी आग, बच्चे की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरावली, मैनपुरी। कस्बे के मोहल्ला सुजरई में रविवार सुबह बाइक से पेट्रोल निकालते समय आग लग गई। आग की चपेट में आने से सात वर्षीय बालक की मौत हो गई। वहीं चाचा सहित दो लोग झुलस गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नगर के मोहल्ला सुजरई में निवासी कुलदीप राठौर पुत्र रामसनेही राठौर रविवार की सुबह करीब नौ बजे बाइक से पेट्रोल निकाल रहा था, तभी अचानक पेट्रोल गर्म इंजन पर गिर पड़ी। इससे आग लग गई। आग की चपेट में आने से कुलदीप तथा पास में खेल रहे भतीजे अमन (7) पुत्र उमेश राठौर व बृजेश (5) पुत्र रंगलाल आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झलस गए। परिजनों की चीखपुकार सुनकर आसपड़ोस के लोग व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगाया गया। यहां से 75 फ़ीसदी जले बालक अमन को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जिला चिकित्सालय से आगरा ले जाते समय बालक अमन ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है। प्रभारी निरीक्षक ओमहरि बाजपेयी ने बताया बाइक में आग लगने से हादसा हुआ है। घायलों का इलाज चल रहा है।
------
दूसरी बाइक के लिए निकाल रहा था पेट्रोल
ग्रामीणों के अनुसार कुलदीप दूसरी बाइक के लिए पेट्रोल निकाल रहा था। यह बाइक चलकर आई थी और इसका इंजन गर्म था। पेट्रोल गर्म इंजन पर गिरते ही आग भड़क गई। कोई कुछ करता इससे पहले ही आग ने तीनों लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
-----