{"_id":"65e562d443a78227be0e92f9","slug":"fire-broke-out-in-upper-floor-of-garments-showroom-in-agra-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: गारमेंट्स शोरूम की ऊपरी मंजिल में लगी आग, लपटों के बीच फंसा परिवार; फायर ब्रिगेड की टीम ने निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गारमेंट्स शोरूम की ऊपरी मंजिल में लगी आग, लपटों के बीच फंसा परिवार; फायर ब्रिगेड की टीम ने निकाला
Mon, 04 Mar 2024 11:28 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 04 Mar 2024 11:28 AM IST
सार
गारमेंट्स शोरूम की ऊपरी मंजिल में भीषण आग लग गई। लपटों के बीच परिवार फंस गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने लोगों को बाहर निकाला। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
UP: गारमेंट्स शोरूम की ऊपरी मंजिल में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार की सुबह गारमेंट्स शोरूम की ऊपरी मंजिल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इससे आग की लपटों के बीच परिवार फंस गया। परिवार के कुछ लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
घटना कमला नगर थाना क्षेत्र के सेंट्रल बैंक रोड की है। यहां एक गारमेंट्स का शोरूम है। इसकी दूसरी और तीसरी मंजिल पर परिवार रहता है। सोमवार की सुबह दूसरी मंजिल में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तीसरी मंजिल में पहुंच गईं। इससे पहले की परिवार के लोग बाहर निकलते आग ने विकराल रूप ले लिया।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने देखा तो मौके पर भीड़ लग गई। इस बीच कुछ लोगों ने तो कूदकर जान बचा ली। कुछ घर के अंदर ही फंसे रह गए। फायर ब्रिगेड की टीम ने लोगों को बाहर निकाला। कड़ी मशक्कत के टीम ने आग पर काबू पाया। आग पहले तल पर बने शोरूम पर भी पहुंचने की आशंका है। शार्ट सर्किट से आग की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन