फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fire broke out in two houses in Shahpur village of Jagner block in Agra

आगरा: जगनेर ब्लॉक के गांव शाहपुर के दो घरों में लगी आग, भैंस जलकर मरी, सामान हुआ राख

Tue, 05 Apr 2022 06:16 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 05 Apr 2022 06:16 PM IST
सार

भीषण गर्मी में आगजनी की घटनाएं होने लगी हैं। जगनेर ब्लॉक के गांव शाहपुर में मंगलवार दोपहर अज्ञात कारणों से दो घरों में आग लग गई, जिससे काफी सामान जल गया। 

विज्ञापन
Fire broke out in two houses in Shahpur village of Jagner block in Agra
कच्चे मकानों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के जगनेर ब्लॉक के गांव शाहपुर में मंगलवार दोपहर अज्ञात कारणों से दो घरों में आग लग गई। जिससे दोनों घरों में रखा सामान जलकर राख हो गया। घर के आगे बंधी एक भैंस भी जलकर मर गई। आग की घटना से गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई।  

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर गांव शाहपुरा की जाटव बस्ती में रामदीन के कच्चे मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। ग्रामीण पास के खेत में लगे पम्पसेट से आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। तेज हवा के कारण आग विकराल होती जा रही थी। घर के आगे बंधी भैंस भी जल गई। 
विज्ञापन


चिंगारी से दूसरे मकान में भड़की आग
एक चिंगारी से सूखा के कच्चे मकान में आग भड़क गई। दोनों घरों में आग लगने से ग्रामीणों के हाथ-पैर फूल गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई, लेकिन तब तक घरों में रखा सामान जल गया। गनीमत रही कि घटना के दौरान दोनों घरों में कोई नहीं था। सभी लोग खेतों पर गए हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां भी हुई आग की घटनाएं
किरावली और कागारौल क्षेत्र में आग की घटना हुई हैं। किरावली के गांव जिंदपुरा मौजा सलैमाबाद में आग से एक बीघा के करीबन गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। वहीं दिगरौता में दोपहर करीब दो बजे आग से खेत में लांक जल गया। आग की चपेट में आने से एक भैंस भी झुलस गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed