फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fire broke out in the model shop in agra

Agra News: मॉडल शॉप में लगी आग, धुआं भरने से मची भगदड़, कर्मचारियों ने समय रहते काबू

Mon, 16 May 2022 12:25 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 16 May 2022 12:25 AM IST
सार

सर्विस रोड पर कमला नगर में मॉडल शॉप है। रात तकरीबन 10 बजे बड़ी संख्या में लोग शराब पी रहे थे। उसकी वक्त मॉडल शॉप में आग गई, जिससे भगदड़ मच गई।

विज्ञापन
Fire broke out in the model shop in agra
मॉडल शॉप में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के कमला नगर के एफ ब्लॉक में स्थित मेट्रो मॉडल शॉप में रविवार रात दस बजे आग लग गई। इससे अफरातफरी मच गई। मॉडल शॉप में धुआं भरने से मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। कर्मचारियों ने दमकल की टीम के पहुंचने से पहले आग बुझा ली। आग में काफी सामान जल गया है। 

विज्ञापन


सर्विस रोड पर कमला नगर में मॉडल शॉप है। रात तकरीबन 10 बजे बड़ी संख्या में लोग शराब पी रहे थे। उसकी वक्त मॉडल शॉप में आग गई, जिससे भगदड़ मच गई। गनीमत रही कि सभी लोग सुरक्षित बाहर आ गए। थाना कमला नगर के प्रभारी निरीक्षक उत्तम चंद पटेल ने बताया कि शॉप में अचानक शार्ट सर्किट हो गया। 
विज्ञापन


इससे कुछ ही देर में आग लग गई। धुआं निकलने पर लोगों में भगदड़ मच गई। इस पर कर्मचारियों ने आग बुझाने के प्रयास किए। लोगों की भीड़ जुट गई। सर्विस रोड पर आवागमन अवरुद्ध हो गया। सूचना पर दमकल पहुंच गई। मगर, तब तक आग बुझा ली गई थी। मालिक नुकसान का आंकलन कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed