{"_id":"659d5b5d0d73448de1072eda","slug":"fire-broke-out-in-sbi-atm-in-agra-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: एसबीआई के एटीएम में लगी आग... धू-धू कर जला, लपटें देख क्षेत्र में फैली दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: एसबीआई के एटीएम में लगी आग... धू-धू कर जला, लपटें देख क्षेत्र में फैली दहशत
Tue, 09 Jan 2024 08:12 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 09 Jan 2024 08:12 PM IST
सार
आगरा में एसबीआई के एटीएम में आग लग गई। एटीएम धू-धू कर जला। लपटें देख आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
Agra: एसबीआई एटीएम में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार की शाम एसबीआई के एटीएम में आग लग गई। आग लगने से एटीएम धू-धूकर जल गया। आग की लपटें देख आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। उन्होंने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। ईदगाह रेलवे स्टेशन की घटना है।
विज्ञापन
शाहगंज थाना क्षेत्र के ईदगाह रेलवे स्टेशन के बाहर स्थित एसबीआई के एटीएम के केबिन से मंगलवार शाम धुंआ उठने लगा। देखते-देखते लपटें उठने लगीं। मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने करीब 20 मिनट में आग पर काबू पाया। मगा, तब तक एटीएम पूरी तरह से नष्ट हो गया। पुलिस आग लगने के बारे में जानकारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
देखते-देखते लपटें उठने लगीं। कुछ ही देर में आग ने पूरे एटीएम के केबिन को चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब 20 मिनट में आग पर काबू पाया। शाहगंज थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। जांच की जा रही है।