फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fire broke out in millet field crop burnt farmer cried bitterly

Agra: बाजरे के खेत में लगी आग,आंखों के सामने जल गई फसल; फूट-फूटकर रोया किसान

Thu, 19 Oct 2023 04:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 19 Oct 2023 04:13 PM IST
सार

बाजरे के खेत में आग कैसे लगी, इस बारे में जानकारी नहीं हो सकी है। किसान ने बताया कि फसल को काटने के बाद एक जगह खेत में ही एकत्र किया गया था। वहीं पर आग लग गई। 

विज्ञापन
Fire broke out in millet field crop burnt farmer cried bitterly
बाजरे के खेत में लगी आगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के पिनाहट में किसान की आंखों के सामने ही जब उसकी बाजरे की फसल जलकर राख हो गई तो वो फूट-फूटकर रो पड़ा। मामला मनसुखपुरा क्षेत्र के गांव जगतूपुरा का है। बताया गया है कि कटने के बाद थ्रैसिंग के लिए फसल एक जगह एकत्र की गई थी। न जाने कैसे फसल में आग लग गई। 
विज्ञापन


थाना मनसुखपुरा क्षेत्र के अंतर्गत गांव जगतूपुरा में अज्ञात कारणों से किसान जगदीश सिंह के खेत में कटी पड़ी बाजरे की फसल में भीषण आग लग गई। आग की लपटों को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। अन्य खेतों की तरफ आग को बढ़ता देख ग्रामीण एकत्रित हो गए। तत्काल आग को बुझाने के लिए प्रयास किया गया मगर आग पर काबू नहीं पाया जा सका। पास के ही समर पंप को चलाकर लेजम से पानी को चलाया गया। इसके बाद बमुश्किल आग बुझाई जा सकी। आग के कारण किसान की बाजरे की फसल जलकर राख हो गई। पीड़ित किसान द्वारा प्रशासन से मुआवजा की गुहार लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed