फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fire broke out in car decoration showroom in Agra goods were burnt to ashes

Agra: कार डेकोरेशन के शोरूम में लगी आग, पहली मंजिल पर धुएं में फंस गई मालिक की बेटी; लोगों ने निकाला बाहर

Thu, 04 Jan 2024 09:32 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 04 Jan 2024 09:32 AM IST
सार

आगरा में कार डेकोरेशन के शोरूम में आग लग गई। पहली मंजिल पर मालिक की बेटी धुएं में फंस गई।  लोगों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला। सामान जलकर राख हो गया। 

विज्ञापन
fire broke out in car decoration showroom in Agra goods were burnt to ashes
Agra: कार डेकोरेशन के शोरूम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी आगरा के प्रतापपुरा चौराहा स्थित कार डेकोरेशन के शोरूम में बुधवार रात को आग लग गई। पहली मंजिल पर दुकान मालिक का घर भी है। घर में मालिक की बेटी मौजूद थी। धुएं के बीच वह फंस गई। आसपास के लोगों ने उसे किसी तरह बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर एक घंटे में काबू पाया।

विज्ञापन


शोरूम मालिक निर्मल जैन हैं। भूतल पर कार डेकोरेशन का शोरूम बना हुआ है। पहली और दूसरी मंजिल पर परिवार रहता है। पुलिस ने बताया कि निर्मल की पत्नी अस्पताल में भर्ती हैं। इस पर वह पत्नी की देखरेख के लिए अस्पताल गए हुए थे। शोरूम मैनेजर दीपक रात को ताला लगा कर गए थे। रात करीब 11 बजे शोरूम से लोगों ने लपटें निकलती देखीं। इस पर लोग जुट गए।
विज्ञापन


शोरूम से निकला धुआं पहली मंजिल पर घर में भर गया। इसमें निर्मल की बेटी फंस गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पिछली सीढ़ियों से बेटी को बाहर निकाल लिया गया। सूचना पर दमकल ने पहुंचकर आग बुझाने के प्रयास किए। करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। थाना सदर पुलिस का कहना है कि आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। शॉर्ट-सर्किट की आशंका है। जांच की जा रही है। आग में पूरा शोरूम जल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed