फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura Road Accident News: Car Collides With Bus Catches Fire Four People Burnt Alive Police Reached Spot

मथुरा से बड़ी खबर: बस से टकराई कार में लगी आग, जिंदा जल गए पांच युवक; मौके पर पहुंची पुलिस

Mon, 12 Feb 2024 09:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 12 Feb 2024 09:03 AM IST
सार

Mathura Accident News: एक्सप्रेसवे पर बस और कार में टक्कर हुई, जिसके बाद दोनों वाहन जलने लगे। बस सवार यात्रियों ने खिड़की से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। वहीं कार सवार पांच युवक अंदर फंस गए और उनकी जिंदा जलकर मौत हो गई। 

विज्ञापन
Mathura Road Accident News: Car Collides With Bus Catches Fire Four People Burnt Alive Police Reached Spot
बस और कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के मांट क्षेत्र में  यमुना एक्सप्रेस वे पर आज सुबह तड़के माइल स्टोन 117 अचानक से बस और एक कार में आग लग गई। सवारियों ने आनन फानन में बस से कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं कार सवार पांच युकव जिंदा जल गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। आग पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन


आज सुबह तड़के थाना महावन क्षेत्र के अंतर्गत माइल स्टोन 117 पर अचानक से एक बस  और कार में भीषण आग लग गई। बस की सवारियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। बताया गया है कार सवार अंदर ही फंस गए। कार में चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार बस के फ्यूल टैंक में जा घुसी। डीजल टैंक फटा और कार के अगले हिस्से ने एकाएक आग पकड़ ली। इसके बाद डीजल सड़क पर फैला और बस के टायरों ने आग पकड़ ली। बस में 35 से 40 सवारियां थीं। कार में सवार युवकों की चीत्कार सुनकर स्लीपर बस में सो रहीं सवारियां आनन-फानन में उठीं और खिड़की-दरवाजों के रास्ते सड़क पर कूदे। कार में लगी आग देखकर शोर मचाया, लेकिन कोई भी भीषण लपटों से घिरी कार में फंसे युवकों को बचाने की हिम्मत नहीं जुटा सका।





7.45 बजे हादसा, 8.12 बजे फायर ब्रिगेड को मिली सूचना
सीएफओ नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बस यात्रियों से हुई वार्ता के अनुसार बस और कार के बीच हादसा 7.45 बजे करीब हुआ। मांट कार्यालय में 8.12 बजे आग की सूचना दी गई। यहां से घटनास्थल की दूरी करीब 22 किलोमीटर है। 8.40 बजे यानी 28 मिनट में 22 किलोमीटर की दूरी तय करके दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू किया। इसी बीच यमुना एक्सप्रेस-वे अथॉरिटी का भी एक टैंकर आ गया। करीब 45 मिनट में आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed