फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fire broke out in Agra's largest textile market 7 shops burnt down one by one Many fire engines reached the s

UP: आगरा के सबसे बड़े कपड़ा मार्केट में लगी आग, एक-एक कर जल गईं 7 दुकानें; तीन घंटे तक उठती रहीं लपटें

Wed, 22 May 2024 05:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 22 May 2024 05:46 PM IST
सार

आगरा के सिंधी बाजार में गर्मी में एसी का कंप्रेसर फटने से आग लगी। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल मौके पर पहुंच गईं। 10 दमकलों ने तीन घंटे में आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Fire broke out in Agra's largest textile market 7 shops burnt down one by one Many fire engines reached the s
कपड़ा मार्केट में आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में जरा सी लापरवाही से सिंधी बाजार की सात दुकानें तीन घंटे तक जलती रहीं। एसी का कंप्रेसर फटने से राजन एंड संस गारमेंट शोरूम में भीषण अग्निकांड हुआ। जिसकी चपेट से आने से एक-एक कर सात दुकानों में आग लग गई। 10 दमकलों ने तीन घंटे में आग पर काबू पाया। तब तक सात दुकानों में रखा सारा सामान जल चुका था। आठ अन्य दुकानों में भी आग से नुकसान हुआ है। आग की दहशत से हॉस्पिटल रोड और फव्वारे तक की दुकानें बंद हो गईं।
विज्ञापन


विज्ञापन

 

गारमेंट विक्रेता मोटूमल ने बताया कि आग शाम 4 बजे लगी। सिंधी बाजार में राजन एंड संस का तीन मंजिला गारमेंट शोरूम है। जतिन व ललित दोनों भाई मालिक हैं। भूतल पर जेंट्स गारमेंट सेक्शन है। यहां चार एसी लगे हुए थे। एसी का आउटडोर दुकान के बाहर लगा था। अचानक आउटडोर से धुआं निकला और तेज आवाज के साथ उसका कंप्रेसर फट गया। इससे निकली आग सड़क की दूसरी तरफ सामने की दुकानों तक पहुंच गई। कपड़े खरीदने आए ग्राहक चीखते हुए दुकान से बाहर निकल गए। कंप्रेसर से आग पहले शोरूम में लगे एसी के डक्ट में पहुंची। डक्ट की आग बुझाने के बजाय शोरूमकर्मी बिखरे हुए माल को समेटने में जुट गए। देखते-देखते ही 30 मिनट में पूरा शोरूम आग की चपेट में आ गया।

 
विज्ञापन

फुटवियर शोरूम, मेडिकल स्टोर व रेस्तरां भी जला
राजन एंड संस के गारमेंट शोरूम के बराबर से पुष्पा क्लॉथ स्टोर था। इसके बराबर में नीचे रामसती मेडिकल स्टोर और ऊपर मसाला रेस्टोरेंट में भी आग लग गई। खन्ना फुटवियर और उपहार फुटवियर भी आग में जल गए। एक आयुर्वेदिक, एक पुस्तक भंडार सहित सात दुकानें पूरी तरह और आठ दुकानें आंशिक रूप से जल गईं।

 
विज्ञापन

हांफ गई दमकलें, व्यापारियों ने बुझाई आग
चार बजे अग्निकांड हुआ। करीब एक घंटे बाद पांच बजे दमकलें पहुंची। आग बुझाने के लिए दौड़ते-दौड़ते दमकलें हांफ गईं। इस दौरान स्थानीय व्यापारियों ने भी आग बुझाने के प्रयास किए। वायु सेना स्टेशन से भी दमकलें पहुंचीं। रात करीब 8 बजे आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed