फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fire broke out in a wooden kiosk, goods burnt

Agra News: लकड़ी के खोखे में लगी आग, सामान जला

Thu, 18 Apr 2024 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 18 Apr 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a wooden kiosk, goods burnt
लकड़ी के खोखे में लगी आग, सामान जला
विज्ञापन

- अलीगंज रोड पर हुई घटना, दमकलकर्मियों ने किया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी

बिछवां। थाना क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर अलीगंज रोड पर स्थित एक खोखा में आग लग गई। आग लगते ही वहां मौजूद लोगों के बीच अफरा तफरी मच गई। जब तक आग पर काबू पाया गया। उसमें रखा सामान आदि जल चुका था। पीड़ित की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।

थाना क्षेत्र के गांव नगला पृथ्वी बीलों निवासी सल्लू हसन फर्दपुर में अलीगंज रोड पर एक लकड़ी का खोखा रखे हुए है। इसमें वह दो पहिया व चार पहिया वाहनों के पंक्चर जोड़ने का काम करता है। कुछ दिन पहले उसने रजाई में रुई भरने का काम भी किया था। बची हुई रुई भी उसके खोखा में एक ओर रखी थी। मंगलवार को दुकान बंद कर वह आगरा किसी काम से गया हुआ था। दोपहर के समय किसी कारण के चलते खोखा में आग लग गई। आग लगने के बाद आसपास के दुकानदारों में अफरा तफरी मच गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और खोखा में रखे टायर, ट्यूब, रुई आदि जल गए।सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू किया। जब तक आग को बुझाया गया, सल्लू का काफी नुकसान हो चुका था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed