फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fire broke out in a sleeper bus moving on the expressway passengers saved their lives by jumping

मथुरा: एक्सप्रेसवे पर चलती स्लीपर बस में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

Thu, 16 Nov 2023 09:28 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 16 Nov 2023 09:28 PM IST
सार

एक्सप्रेसवे पर चलती स्लीपर बस में आग लग गई। ये देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ यात्रियों ने बस रुकने का भी इंतजार नहीं किया। चलती बस की खिड़की से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। 
 

विज्ञापन
Fire broke out in a sleeper bus moving on the expressway passengers saved their lives by jumping
बस में लगी आग (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर नोएडा से बिहार जा रही चलती स्लीपर बस में आग लग गई। आग की लपटें देखकर चालक ने बस रोकी सवारियों ने कूदकर खुद को बचाया। सूचना पर पुलिस और दमकल टीम पहुंची। तब तक बस जल चुकी थी। दूसरी बस मंगाकर सवारियों को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन


नौहझील थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार रात करीब 11 बजे चालक मुस्ताक प्राइवेट बस में नोएडा से सवारियां लेकर यमुना एक्सप्रेसवे होते बिहार जा रहा था। बस में 50 से अधिक लोग सवार थे। बस जैसे ही नौहझील थाना क्षेत्र के माइल स्टोन 64 के समीप पहुंची तभी अचानक बस की छत पर रखे सामान में आग लग गई। आग की लपटें देखकर चालक ने बस को सड़क के किनारे रोका। 
विज्ञापन


आग देख बस में चीख पुकार मच गई। सवारियों ने कूदकर खुद को सुरक्षित किया। सूचना पर पीआरवी टीम 1877 व बाजना कट चौकी इंचार्ज दिलीप कुमार मौके पर पहुंचे। चौकी प्रभारी ने बताया कि सवारियों को सकुशल बाहर निकाला गया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 एक्सप्रेसवे व मांट की दमकल टीम ने बस में लगी आग बुझाई। हालांकि तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। पुलिस ने बस मालिक को घटना की जानकारी दी और दूसरी बस मंगवाकर सवारियों को गंतव्य के लिए रवाना किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed