{"_id":"65563c091e71db06f3094a24","slug":"fire-broke-out-in-a-sleeper-bus-moving-on-the-expressway-passengers-saved-their-lives-by-jumping-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: एक्सप्रेसवे पर चलती स्लीपर बस में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: एक्सप्रेसवे पर चलती स्लीपर बस में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
Thu, 16 Nov 2023 09:28 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 16 Nov 2023 09:28 PM IST
सार
एक्सप्रेसवे पर चलती स्लीपर बस में आग लग गई। ये देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ यात्रियों ने बस रुकने का भी इंतजार नहीं किया। चलती बस की खिड़की से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
बस में लगी आग (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर नोएडा से बिहार जा रही चलती स्लीपर बस में आग लग गई। आग की लपटें देखकर चालक ने बस रोकी सवारियों ने कूदकर खुद को बचाया। सूचना पर पुलिस और दमकल टीम पहुंची। तब तक बस जल चुकी थी। दूसरी बस मंगाकर सवारियों को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
नौहझील थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार रात करीब 11 बजे चालक मुस्ताक प्राइवेट बस में नोएडा से सवारियां लेकर यमुना एक्सप्रेसवे होते बिहार जा रहा था। बस में 50 से अधिक लोग सवार थे। बस जैसे ही नौहझील थाना क्षेत्र के माइल स्टोन 64 के समीप पहुंची तभी अचानक बस की छत पर रखे सामान में आग लग गई। आग की लपटें देखकर चालक ने बस को सड़क के किनारे रोका।
आग देख बस में चीख पुकार मच गई। सवारियों ने कूदकर खुद को सुरक्षित किया। सूचना पर पीआरवी टीम 1877 व बाजना कट चौकी इंचार्ज दिलीप कुमार मौके पर पहुंचे। चौकी प्रभारी ने बताया कि सवारियों को सकुशल बाहर निकाला गया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे व मांट की दमकल टीम ने बस में लगी आग बुझाई। हालांकि तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। पुलिस ने बस मालिक को घटना की जानकारी दी और दूसरी बस मंगवाकर सवारियों को गंतव्य के लिए रवाना किया।