{"_id":"65520154cc027cfc600cc0f9","slug":"fire-broke-out-in-a-shoe-and-clothing-shop-near-varshneya-samaj-devi-temple-in-kasba-sakit-2023-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा: दिवाली की पूजा के बाद दुकान पर रखे दीपक, कुछ देर बाद ही जलने लगे प्रतिष्ठान; मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा: दिवाली की पूजा के बाद दुकान पर रखे दीपक, कुछ देर बाद ही जलने लगे प्रतिष्ठान; मची अफरा-तफरी
Thu, 16 Nov 2023 03:30 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 16 Nov 2023 03:30 PM IST
सार
कस्बा सकीट के वार्ष्णेय समाज देवी मंदिर के पास जूते और कपड़ों की दुकान में आग लग गई। बताया गया है कि ये आग दिवाली पर रोशनी करने के लिए रखे गए दीपक से लगी। आग में हजारों रुपये के नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विस्तार
एटा में कस्बा सकीट के वार्ष्णेय समाज देवी मंदिर के पास जूते-कपड़ों की दुकान में दिवाली पर की गई पूजा के दीपक से आग लग गई। इससे दुकान में रखा हजारों रुपये का सामान और फर्नीचर आदि जल गया।
दिवाली वाले दिन रविवार को नगर के वार्ष्णेय समाज देवी मंदिर के पास बंद दुकान में रात करीब 8.30 बजे आग लग गई। धुआं देख आस-पास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। जब तक आग पर काबू पाया गया, हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया था। दुकान मालिक शिव शरण दीक्षित ने बताया कि हमारी जूता-चप्पल व रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। रोजाना की तरह रविवार को शाम करीब आठ बजे दुकान बंद करके घर चले गए थे।
कुछ समय बाद फोन पर सूचना मिली कि दुकान में आग लग गई है। दौड़कर दुकान पर आए। दुकान खोलकर देखा तो आग की लपटें निकल रहीं थीं। आस-पास के लोगों की मदद से आग को बुझाया। लेकिन तब तक जूते, चप्पल, कपड़े आदि जल चुके थे। खबर मिलने पर सकीट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने में मदद की।
विज्ञापन
थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि दिवाली की रात बाजार में एक दुकान में आग लग गई। दुकान में लकड़ी के फर्नीचर में ही पूजा का मंदिर बना हुआ था। दुकान मालिक ने दिवाली के पर्व पर पूजा किया और दीपक या मोमबत्ती जलाकर रख दिया था। इसके बाद दुकान बंद करके घर चले गए। जिससे साफ जाहिर हो रहा है कि दीपक या मोमबत्ती से ही लकड़ी में आग लगने से दुकान में यह हादसा हुआ है। दुकान मालिक द्वारा थाने पर कोई प्रार्थना पत्र नहीं दिया गया है। सूचना मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।