फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fire broke out due to firecrackers, three huts burnt

पटाखे की चिंगारी से लगी आग, तीन झोपड़िया जली

Tue, 04 Oct 2022 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 11:12 PM IST
सार

थाना क्षेत्र के लहरा गांव में मंगलवार की दोपहर दो बजे के करीब बच्चों द्वारा जलाए गए पटाखे की चिंगारी से झोपड़ियों में आग लग गई।ग्रामीण रेत और पानी फेंककर आग पर काबू पाने का प्रयास किए।आगलगी की इस घटना की सूचना राजस्व विभाग को दी गई है।

विज्ञापन
Fire broke out due to firecrackers, three huts burnt
कासगंज में सोरोंजी के गांव लहरा में पटाखे की चिंगारी से लगी झोपडी में आग को बुझाते ग्रामीण। - फोटो : KASGANJ

विस्तार

सोरोंजी। थाना क्षेत्र के लहरा गांव में मंगलवार की दोपहर दो बजे के करीब बच्चों द्वारा जलाए गए पटाखे की चिंगारी से झोपड़ियों में आग लग गई। ग्रामीणों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। इसके बाद भी झोपड़ियां और अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

मंगलवार की रात गांव में बच्चे पटाखे जला रहे थे। तभी एक चिंगारी गांव निवासी जसवीर की झोपड़ी पर जा गिरी। हवा चलने से चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई। आग की तेज लपटे उठने पर लोगों को इस घटना की जानकारी हुई। ग्रामीणों ने झोपड़ी में लग आग बुझाने का प्रयास किया। इसबीच आग की लपट पड़ोसी सौदान की झोपड़ी को अपने जद में ले ली। पास में मौजूद एक अन्य झोपड़ी, जिसमें केवल भूसा था उसमें आग पकड़ ली। ग्रामीण रेत और पानी फेंककर आग पर काबू पाने का प्रयास किए। थोड़ी दूरी पर गड्ढे में भरे गंगा का पानी आग बुझाने में ग्रामीणों ने प्रयोग किया। ग्रामीणों के ढाई घंटे प्रयास के बाद आग तो बुझी पर झोपड़ी और अंदर रखा गृहस्थी के साथ अनाज, भूसा और बर्तन, कपड़े जलकर राख हो गए। आगलगी की इस घटना की सूचना राजस्व विभाग को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed