फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fire broke out due to breaking of HT line wire falling in wheat field due to crop was burnt to ashes In Agra

टूटकर गिरा एचटी लाइन का तार: चिंगारी से गेंहू के खेत में लगी आग, फसल जलकर राख, मुआवजे की मांग

Wed, 05 Apr 2023 06:09 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 05 Apr 2023 06:09 PM IST
सार

आगरा में एचटी लाइन का तार टूटकर खेत में गिरने से गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तैयार फसल जलने से किसान के घर में मातम सा छा गया। 

विज्ञापन
fire broke out due to breaking of HT line wire falling in wheat field due to crop was burnt to ashes In Agra
आग लगने से जल गया गेंहू का खेत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार की दोपहर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। इससे निकली चिंगारी से गेहूं के खेत में आग लग गई। आग देख लोग भागकर पहुंचे। जब तक लोग आग पर काबू पाते दो बीघा फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की है। 

विज्ञापन


हादसा बसई जगनेर थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव में हुआ। यहां किसान रामसहाय ने लाखन शर्मा से खेत बटाई पर लेकर गेंहू की बुआई की है। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे गेंहू के खेत से गुजरी हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। इससे खेत में आग लग गई। फसल पकी होने के कारण आग तेजी से फैल गई। लोग आग देखकर मौके की तरफ भागे।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने मुआवजा देने की मांग की

लोगों ने मौजूद साधने से आगर पर काबू पाने की कोशिश की। कड़ी धूप होने के चलते आग तेजी से बढ़ती गई। जब तक लोग आग पर काबू पाते, तब तक दो बीघा फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। हालांकि तब तक आग पर काबू पा लिया गया था। ग्रामीणों ने किसान को मुआवजा देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed