फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fire breaks out in clothes showroom in mathura

मथुरा: मुख्य बाजार में कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख

Wed, 16 Oct 2019 12:22 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 16 Oct 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
fire breaks out in clothes showroom in mathura
दुकान से निकलतीं लपटें - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के कस्बा बरसाना के मुख्य बाजार में मंगलवार शाम को कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई। आग की ऊंची-ऊंची लपटें देख बाजार में खलबली मच गई। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंच गईं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। 
विज्ञापन


थाना गली निवासी रमेश चंद्र का गिरधारीलाल एन्ड संस नाम से कपड़े की दुकान है। दुकान की दूसरी मंजिल पर वो परिवार के साथ रहते हैं। शाम को करीब सात बजे वो शोरूम को बंदकर घर पर चले गए। इसी दौरान शोरूम में अचानक आग लग गई। घटना के वक्त दूसरी मंजिल पर रमेश चंद्र् और उनकी पत्नी थीं। 
विज्ञापन


आग की लपटें शोरूम से बाहर निकलने पर पड़ोसी दुकानदारों ने आवाज देकर रमेश चंद को घटना की जानकारी दी। जब तक वो कुछ समझ पाते की आग की लपटों ने विकराल रूप ले लिया। दूसरी मंजिल पर फंसे दुकान स्वामी दंपती को पड़ोसी दुकानदारों व पुलिस कर्मियों ने सीढ़ी लगाकर सुरक्षित बाहर निकाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोग फायर ब्रिगेड को सूचना देने के साथ आग बुझाने में जुट गए। काफी देर बाद दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। इस दौरान दुकान में अधिकांश सामान जलकर खाक हो गया। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से शोरूम में आग लगी थी। रमेश चंद्र के अनुसार त्यौहारी सीजन के चलते शोरूम में लाखों रुपये का माल था। 


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed