फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fire break out the record room of PWD office in agra

Agra: पीडब्ल्यूडी दफ्तर के रिकॉर्ड रूम में लगी आग, दस्तावेज समेत कई कम्प्यूटर जले, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 25 Jun 2022 10:53 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 25 Jun 2022 10:53 PM IST
सार

पीडब्ल्यूडी दफ्तर के रिकॉर्ड रूम में आग लगने से कागजों के बंडलों के अलावा कंप्यूटर भी जल गए। इन कंप्यूटर में भी भुगतान व अन्य कार्यों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी थी।

विज्ञापन
Fire break out the record room of PWD office in agra
पीडब्ल्यूडी दफ्तर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) निर्माण खंड-1 के रिकॉर्ड रूम में शनिवार सुबह आग लग गई। इस कारण रिकॉर्ड रूप में सप्लाई व भुगतान से संबंधित महत्वपूर्ण प्रपत्र जल गए हैं। आग कैसे लगी यह पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


आगरा किला के सामने पीडब्ल्यूडी भवन है। जहां इकाईयों के दफ्तर हैं। अधिशासी अभियंता निर्माण खंड-1 व ताज ट्रिपिजयम कार्यालय के रिकॉर्ड रूम में शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे आग लग गई। इसमें वर्क व सप्लाई ऑर्डर के अलावा फर्मों का रिकॉर्ड था। आग में सबकुछ जलकर राख हो गया। 
विज्ञापन


कागजों के बंडलों के अलावा कंप्यूटर भी जल गए। इन कंप्यूटर में भी भुगतान व अन्य कार्यों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी थी। सुबह 10 बजे जब कर्मचारी दफ्तर पहुंचे तो धूआं निकल रहा था। पुलिस व उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अग्निकांड मामले में जांच शुरू कर दिया है। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग में दिनभर होती रहीं चर्चाएं 

दूसरी तरफ अग्निकांड के बाद विभाग में दिनभर चर्चाएं होती रहीं। सवाल खड़े हो रहे हैं कि आग लगी या लगाई गई। आग कैसे लगी इसका पता नहीं चला है। उधर, अग्निकांड के बाद से अधिशासी अभियंता नरेश कुमार व अन्य पीडब्ल्यूडी अधिकारी फोन बंद जा रहे हैं। इससे पहले बीएसए दफ्तर के रिकॉर्ड रूम में आग लगने से शिक्षक भर्ती का रिकार्ड जल चुका है।  

पुलिस करेगी आग लगने के कारणों की जांच

थाना रकाबगंज के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि  सुबह 9:50 बजे पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी राजेंद्र ने सूचना दी थी। इस पर पुलिस पहुंची थी। दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग शॉर्ट सर्किट से लगना बताया गया है। अधिशासी अभियंता की तहरीर पर जीडी में दर्ज कर लिया गया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed