{"_id":"5ddc24478ebc3e54f937c773","slug":"fire-break-out-in-cold-storage-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक चिंगारी से बंद शीतगृह में लगी भीषण आग, दो घंटे तक रहा दहशत का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक चिंगारी से बंद शीतगृह में लगी भीषण आग, दो घंटे तक रहा दहशत का माहौल
Tue, 26 Nov 2019 12:28 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 26 Nov 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
शीतगृह में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में हाथरस रोड स्थित नरायच में बंद पड़े शांति गोयल कोल्ड स्टोर (शीतगृह) की तीसरी मंजिल पर सोमवार शाम चार बजे आग लग गई। इसकी जानकारी पर पहुंचीं छह दमकलों ने करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया। आग से काफी सामान जल गया।
शांति गोयल कोल्ड स्टोर काफी समय से बंद है। कुछ दिन पहले कोल्ड स्टोर के परिसर को किराए पर दे दिया गया था। तीसरी मंजिल पर मजदूर लकड़ी और लोहे की सरिया को हटाने का काम कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि मजदूर कटर मशीन से कार्य कर रहे थे।
इससे निकली चिंगारी से लकड़ी के सामान और थर्माकोल में आग लग गई। कुछ ही देर में आग फैल गई। मजदूरों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन पानी का इंतजाम नहीं था। सूचना पर थाना एत्माद्दौला पुलिस और दमकल पहुंच गईं।

तीसरी मंजिल पर लगी थी आग
आग तीसरी मंजिल पर लगी थी। धुआं होने की वजह से कर्मचारी और पुलिस अंदर नहीं जा पा रहे थे। बाद में खिड़कियों की तरफ सीढ़ी लगाई गई। तब पानी डाला गया। तकरीबन दो घंटे में आठ दमकलों से आग पर काबू पाया गया।
कोल्ड स्टोरेज आबादी क्षेत्र में बना हुआ है। आग लगता देखकर आसपास रहने वाले लोग दहशत में आ गए। वो घरों से बाहर आ गए। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कटर मशीन से निकली चिंगारी से आग लगी।
कोल्ड स्टोरेज आबादी क्षेत्र में बना हुआ है। आग लगता देखकर आसपास रहने वाले लोग दहशत में आ गए। वो घरों से बाहर आ गए। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कटर मशीन से निकली चिंगारी से आग लगी।