फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fire accident in dharmapur village

एचटी लाइन में हुई स्पार्किंग से तीन झोपड़ियों में लगी आग

Tue, 07 Jun 2022 12:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
fire accident in dharmapur village
कासगंज में गंजडुंडवारा के धर्मपुरा गांव में झोपडियों में लगी आग को बुझाने को दौडते ग्रामीण। - फोटो : KASGANJ
गंजडुंडवारा/पटियाली। क्षेत्र के ग्राम धर्मपुर में झोपड़ियों के ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन से उठी स्पार्किंग से तीन झोपड़ियों में आग लग गई। इससे तीनों झोपड़ियों में रखी नकदी, आभूषण और घरेलू सामान जल गया। वहीं, दो मवेशी भी आग में झुलस गए। ग्रामीणों ने मशक्कत कर आग को बुझाया। राजस्व कर्मी ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन किया है।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह लगभग साढ़े आठ बजे गांव निवासी आशाराम की झोपड़ी के ऊपर विद्युत लाइन में स्पार्किंग हुई, जिससे झोपड़ी में आग लग गई। आग लगते ही परिजन में चीखपुकार मच गई। हवा के चलते आग ने पास के ही अमर सिंह और हरीशचंद्र की झोपड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। तीनों झोपड़ियों में आग लगते ही अन्य ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों द्वारा पानी, रेता आदि डालकर आग को बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया गया। ग्रामीण बाल्टियों से भर कर पानी आग पर डालने लगे। पानी की पूर्ति के लिए इंजनपंप सेट चलाए गए। इसके बाद पानी और रेता डालकर काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग को बुझाया। आग बुझने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

आशाराम ने बताया कि उनकी 70 हजार रुपये की नकदी, जंजीर, मंगल सूत्र, एक जोड़ी तोड़िया, घरेलू सामान और किराने की दुकान पर रखा सामान जल गया। अमर सिंह ने बताया कि उनकी 2 भैंसें झुलस गईं। वहीं, लगभग एक लाख रुपये का घरेलू सामान जल गया। हरीशचंद्र ने बताया कि उनकी झोपड़ी में रखा गेहूं, कपड़े, चारपाई, रिक्शा सहित अन्य घरेलू सामान जल गया है। अग्निकांड की जानकारी पर तहसीलदार राजीव निगम ने लेखपाल किरन लता को क्षति के आकलन के लिए मौके पर भेजा। लेखपाल ने पहुंच कर क्षति का आकलन किया है। रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। तहसीलदार ने कहा कि पीड़ितों की हरसंभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed