फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FIR will be lodged against the dismissed teacher

बर्खास्त शिक्षक पर दर्ज कराई जाएगी एफआईआर

Sat, 28 May 2022 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
FIR will be lodged against the dismissed teacher
मैनपुरी। कुरावली विकास खंड में तैनात सहायक अध्यापक अजय कुमार की बर्खास्तगी के बाद एफआईआर भी कराई जाएगी। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद शिक्षक के विरुद्ध आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विशिष्ट बीटीसी 2004 के तहत जिले में शिक्षक के रूप में नौकरी हासिल करने वाले शिक्षक अजय कुमार का इंटरमीडिएट का अंकपत्र कूट रचित पाया गया था। इसके बाद शुक्रवार को बीएसए ने शिक्षक की बर्खास्तगी का आदेश जारी कर दिया। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद अब शिक्षक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। बीएसए कमल सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर बर्खास्त शिक्षक के विरुद्ध एफआईआर कराई जाएगी। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही खंड शिक्षाधिकारी कुरावली को एफआईआर कराने के लिए आदेश दिया जाएगा। बीएसए ने कहा कि जिले में किसी प्रकार से फर्जी शिक्षकों का नौकरी में नहीं रखा जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षिका के अभिलेख जांच के लिए बोर्ड भेजे गए
किशनी के प्राथमिक विद्यालय नगला अहिर पर तैनात एक शिक्षिका के फर्जी अभिलेखों का मामला संज्ञान में आने के बाद शिक्षिका के अभिलेखों की जांच शुरू करा दी गई है। शनिवार को शिक्षिका के हाईस्कूल और स्नातक की अंक तालिकाएं सत्यापन के लिए संबंधित बोर्ड को भेजी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed