फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FIR registered for sunglasses stolen of Police Inspector

गजब है यूपी पुलिस ! बाइक चोरी की रिपोर्ट 10 दिन में, 'चश्मा चोरी' की 10 मिनट में

Mon, 06 Aug 2018 11:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 06 Aug 2018 11:54 AM IST
विज्ञापन
FIR registered for sunglasses stolen of Police Inspector
हरीपर्वत पुलिस स्टेशन आगरा
आगरा के हरीपर्वत थाना में इंस्पेक्टर महेश चंद गौतम का 10 हजार रुपए की कीमत का ब्रांडेड चश्मा चोरी होने की रिपोर्ट घटना के 10 मिनट बाद ही दर्ज कर ली गई। यह वहीं थाना है, जहां वाहन चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने केलिए लोगों को 10 दिन तक चक्कर काटने पड़ते हैं। पीड़ित को पुलिस के 10-20 सवालों का सामना भी करना पड़ता है।
विज्ञापन


जिले में सबसे ज्यादा वाहन चोरी हरीपर्वत थाना क्षेत्र में होती है। यहीं भगवान टाकीज से सेंट जोंस तक बसों में जेब तराशी की जाती है। लोगों के पर्स और मोबाइल चोरी कर लिए जाते हैं। ऐसे मामलों को पुलिस चोरी में दर्ज नहीं करती। पीड़ित से कहा जाता है कि वो गुमशुदगी की तहरीर दे, इस पर पुलिस मुहर लगाकर उसे चलता करती है।
विज्ञापन


अधिवक्ता चौधरी अजय सिंह बताते हैं कि थानों पर पीड़ितों से तरह तरह के सवाल किए जाते हैं। काफी लोग तो रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोर्ट की शरण में जाते हैं। वाहन चोरी में पीड़ित से कहा जाता है कि वो बाइक के कागजात लाए, डीएल दिखाए। इसके बाद जांच की जाती है कि चोरी हुई या नहीं। तब रिपोर्ट लिखने का नंबर आता है। वरिष्ठ अधिवक्ता अचल शर्मा कहते हैं कि तहरीर देने पर भी थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चश्मे की तलाश में लगाए मुखबिर 

इंस्पेक्टर के चोरी हुए चश्मे की तलाश में हरीपर्वत थाना पुलिस ने बुढ़ान सैयद इलाके में मुखबिर लगा दिए हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुखबिर चश्मों की दुकानों पर मालूम कर रहे हैं कि हाल फिलहाल में कोई महंगा चश्मा बेचने तो नहीं आया था। चश्मा बुढ़ान सैयद में ही चोरी हुआ था।

आसान नहीं रिपोर्ट दर्ज कराना

-बल्केश्वर के रिफाइंड कारोबारी के साथ हुई 15 लाख की लूट की रिपोर्ट दर्ज करने में पुलिस ने आनाकानी की। अफसरों के कहने पर केस
लिखा गया।
-टीपी नगर में कारोबारी बलजिंदर पर हुए जानलेवा हमले की रिपोर्ट घटना के तीसरे दिन दर्ज की गई।
-पिछले साल भाजपा नेता नवीन जैन की फर्म के कर्मचारी केसाथ हुई नौ लाख की लूट की रिपोर्ट भी देरी से दर्ज की गई। यह केस
अभी तक खुला भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed