{"_id":"5b67e8994f1c1b9c3e8b54d1","slug":"fir-registered-for-sunglasses-stolen-of-police-inspector","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गजब है यूपी पुलिस ! बाइक चोरी की रिपोर्ट 10 दिन में, 'चश्मा चोरी' की 10 मिनट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब है यूपी पुलिस ! बाइक चोरी की रिपोर्ट 10 दिन में, 'चश्मा चोरी' की 10 मिनट में
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 06 Aug 2018 11:54 AM IST
विज्ञापन
हरीपर्वत पुलिस स्टेशन आगरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के हरीपर्वत थाना में इंस्पेक्टर महेश चंद गौतम का 10 हजार रुपए की कीमत का ब्रांडेड चश्मा चोरी होने की रिपोर्ट घटना के 10 मिनट बाद ही दर्ज कर ली गई। यह वहीं थाना है, जहां वाहन चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने केलिए लोगों को 10 दिन तक चक्कर काटने पड़ते हैं। पीड़ित को पुलिस के 10-20 सवालों का सामना भी करना पड़ता है।
जिले में सबसे ज्यादा वाहन चोरी हरीपर्वत थाना क्षेत्र में होती है। यहीं भगवान टाकीज से सेंट जोंस तक बसों में जेब तराशी की जाती है। लोगों के पर्स और मोबाइल चोरी कर लिए जाते हैं। ऐसे मामलों को पुलिस चोरी में दर्ज नहीं करती। पीड़ित से कहा जाता है कि वो गुमशुदगी की तहरीर दे, इस पर पुलिस मुहर लगाकर उसे चलता करती है।
अधिवक्ता चौधरी अजय सिंह बताते हैं कि थानों पर पीड़ितों से तरह तरह के सवाल किए जाते हैं। काफी लोग तो रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोर्ट की शरण में जाते हैं। वाहन चोरी में पीड़ित से कहा जाता है कि वो बाइक के कागजात लाए, डीएल दिखाए। इसके बाद जांच की जाती है कि चोरी हुई या नहीं। तब रिपोर्ट लिखने का नंबर आता है। वरिष्ठ अधिवक्ता अचल शर्मा कहते हैं कि तहरीर देने पर भी थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं होती है।

चश्मे की तलाश में लगाए मुखबिर
इंस्पेक्टर के चोरी हुए चश्मे की तलाश में हरीपर्वत थाना पुलिस ने बुढ़ान सैयद इलाके में मुखबिर लगा दिए हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुखबिर चश्मों की दुकानों पर मालूम कर रहे हैं कि हाल फिलहाल में कोई महंगा चश्मा बेचने तो नहीं आया था। चश्मा बुढ़ान सैयद में ही चोरी हुआ था।
आसान नहीं रिपोर्ट दर्ज कराना
-बल्केश्वर के रिफाइंड कारोबारी के साथ हुई 15 लाख की लूट की रिपोर्ट दर्ज करने में पुलिस ने आनाकानी की। अफसरों के कहने पर केस
लिखा गया।
-टीपी नगर में कारोबारी बलजिंदर पर हुए जानलेवा हमले की रिपोर्ट घटना के तीसरे दिन दर्ज की गई।
-पिछले साल भाजपा नेता नवीन जैन की फर्म के कर्मचारी केसाथ हुई नौ लाख की लूट की रिपोर्ट भी देरी से दर्ज की गई। यह केस
अभी तक खुला भी नहीं है।