{"_id":"6a44350f6d7450a4f20cb285","slug":"fir-registered-against-five-for-setting-fire-to-an-enclosure-agra-news-c-25-1-agr1008-1097971-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बाड़े में आग लगाने पर पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बाड़े में आग लगाने पर पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Wed, 01 Jul 2026 02:58 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 01 Jul 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
बाह। सरकारी जमीन पर कब्जे के विवाद की रंजिश में पशुओं के बाड़े में आग लगाए जाने पर बाह पुलिस ने पड़ोसी परिवार के पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। आगजनी में झुलसी महिला का मेडिकल कराया है।
दोदापुरा के राजवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी परिवार से पिता मोहरमन से ग्राम पंचायत की जमीन पर कब्जे का विवाद चल रहा है। इसी विवाद की रंजिश में 26 जून को गांव के भूरी सिंह, उनके बेटे पवन, नितिन, करुआ, उनके बेटे कुलदीप ने रंजिशन पशुओं के बाड़े में आग लगा दी। आग की लपटों में फंसी बाड़े में बंधी भैंस जिंदा जलकर मर गई, बछिया झुलस गई। छोटे भाई रमेश की पत्नी मंजू देवी आग की लपटें देख कर पशुओं को निकालने के चक्कर में झुलस गई। बाह पुलिस ने पड़ोसी परिवार के पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर झुलसी महिला मंजू देवी का मेडिकल कराया है। संवाद