{"_id":"5dc849e68ebc3e5b4b1a08b1","slug":"fir-on-two-people-for-discutting-post-on-social-media-mainpuri-news-agr4146309169","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर भड़काऊ और गलत संदेश प्रसारित करने वाले दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर भड़काऊ और गलत संदेश प्रसारित करने वाले दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा
विज्ञापन
social-media.jpg
- फोटो : social-media.jpg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगांव/बेवर। अयोध्या फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर भड़काऊ और गलत संदेश प्रसारित करने वाले दो लोगों के विरुद्ध बेवर और भोगांव थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। एसपी ने कहा माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालो को बख्शा नहीं जाएगा।
अयोध्या मामले को लेकर देश भर में अलर्ट है। शनिवार को फैसला आने के बाद जिले में अमन चैन कायम रहे। सुरक्षा को लेकर डीएम, एसपी, एएसपी समेत बड़ी संख्या में पुलिसबल सुरक्षा की कमान संभाले रहा। उधर साइबर सेल भी सोशल मीडिया पर नजर बनाए रही। रविवार को सोशल मीडिया पर शिव कुमार पाठक उर्फ धन्नू निवासी जगतपुरा भोगांव नाम के युवक ने अयोध्या मामले को लेकर एक पोस्ट की। इस पर नजर पड़ते ही साइबर सेल सतर्क हो गई। कस्बा प्रभारी शुभम सिंह ने युवक के विरुद्ध मामला दर्ज कराया। वहीं बेवर पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक गलत सूचना प्रसारित किए जाने के मामले में युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। एसआई विकास भारती ने विकास तिवारी नाम के युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में कहा है कि शनिवार को अयोध्या मामले को लेकर अलर्ट था। इस बीच विकास नाम के शख्स ने जमीन के विवाद में महिला को गोली मार कर हत्या किए जाने की पोस्ट की। पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है।