फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FIR may be filed against bjp mp ramshankar katheria for cake cut of parliament shape

भाजपा सांसद ने जन्मदिन पर काटा ऐसा केक, मचा सियासी बवाल, दर्ज हो सकती है रिपोर्ट

Sat, 22 Sep 2018 03:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 22 Sep 2018 03:52 PM IST
विज्ञापन
FIR may be filed against bjp mp ramshankar katheria for cake cut of parliament shape
संसद की आकृति का केक काटते सांसद रामशंकर कठेरिया। - फोटो : अमर उजाला
आगरा में अनुसूचित जाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है। आरोप लगाया गया है कि उन्होंने संसद, राष्ट्रीय ध्वज और भारत का अपमान किया है। यह भावनाएं भड़काने का कृत्य है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अपराध खुफिया ब्यूरो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल सिरोही, पवन समाधिया, अवधेश शुक्ला, अजय चाहर, बिट्टू की ओर से तहरीर दी गई। वह शनिवार दोपहर थाना हरीपर्वत पहुंचे। एसएचओ हरीपर्वत महेश चंद्र गौतम के नहीं मिलने पर सीओ हरीपर्वत एएसपी अभिषेक से मुलाकात की। 
विज्ञापन


तहरीर देकर कहा कि अनुसूचित जाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने जन्मदिन पर संसद की आकृति वाला केक बनवाया। केक पर राष्ट्रीय ध्वज लगाया गया था। सांसद कठेरिया, उनकी पत्नी मृदुला कठेरिया, अन्य परिजन और समर्थकों ने केक काटकर टुकड़े-टुकड़े कर दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा सांसद ने किया संसद का अपमान

FIR may be filed against bjp mp ramshankar katheria for cake cut of parliament shape
भाजपा सांसद के खिलाफ दिया ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने संसद, राष्ट्रीय ध्वज एवं भारत का अपमान किया है। यह संपूर्ण भारत की भावनाएं भड़काने का कृत्य किया है। इस मामले में मुकदमा पंजीकृत कर कानूनी कार्रवाई की जाए। अतुल सिरोही ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्य की बात है। वहीं सीओ हरीपर्वत एएसपी अभिषेक ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच के निर्देश दिए गए हैं। मामला थाना न्यू आगरा का है। एसएचओ न्यू आगरा को शिकायती पत्र भेजा है।

शुक्रवार को एससी आयोग अध्यक्ष का 54वां जन्मदिन था। इस अवसर पर सुबह से कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। एक केक संसद की आकृति का था। इस पर तिरंगा भी लहरा रहा था। मगर, केक काटने से पहले इस पर से तिरंगा हटा दिया गया। सोशल मीडिया पर केक काटते समय का फोटो वायरल हो गया था। इस पर तमाम लोगों ने आपत्ति जाहिर की थी।

व्हाट्स एप पर शेयर किया वीडियो 
सांसद प्रवक्ता शरद चौहान ने एक वीडियो व्हाट्स एप ग्रुप पर शेयर किया है। इसमें एससी आयोग अध्यक्ष राष्ट्रीय ध्वज हटाते दिख रहे हैं। शरद चौहान ने लिखा है कि केक को काटने से पहले उसे आम केक का रूप दे दिया गया था। इसे कार्यकर्ता बनाकर लाए थे। संसद की आकृति को मिटा दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed