फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fir lodged against police inspector for sexual harassment in agra

दरोगा पर दुष्कर्म का केस दर्ज करने के आदेश, झारखंड की महिला ने लगाए गंभीर आरोप

Tue, 17 Mar 2020 12:04 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 17 Mar 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
fir lodged against police inspector for sexual harassment in agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AMAR UJALA
आगरा के थाना शाहगंज के एक दरोगा पर दुष्कर्म का केस दर्ज करने के आदेश एसएसपी बबलू कुमार ने दिए हैं। दरोगा के खिलाफ झारखंड की महिला ने शिकायत की थी। इसमें शादी का वादा कर दुष्कर्म का आरोप लगाया
विज्ञापन

था। मामले में जांच भी की गई थी।

झारखंड के जिला कोडरमा की महिला ने कहा था कि वर्ष 2014 में पति की मौत हो गई थी। पति एक विभाग में कर्मचारी थे। इस पर मृतक आश्रित कोटे में उसकी नौकरी लग गई। उसका भाई डीवीसी विभाग में कार्यरत था। 
विज्ञापन


डीवीसी विभाग में अलीगढ़ का युवक भी जूनियर इंजीनियर के पद पर तैनात था। वो भाई के साथ घर आता था। इस दौरान उससे दोस्ती कर ली। 23 फरवरी 2015 को वह बहाने से घर आया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

पुलिस से शिकायत की कहने पर शादी का वादा करने लगा। पति की तरह घर में रहने लगा। अक्तूबर 2017 में युवक की दरोगा के पद पर नौकरी लग गई। आगरा के थाना शाहगंज में तैनात है। शादी की कहने पर टालमटोल करने लगा। उसने दूसरी युवती से शादी कर ली। अब धमकी दे रहा है।

पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत की थी। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज करने के आदेश थाना पुलिस को दे दिए हैं। दरोगा के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed