{"_id":"60b9241eac55ad3cf819f3cb","slug":"fir-files-against-four-including-former-block-chief-for-kidnapping-of-bdc-member-in-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एटा में बीडीसी सदस्य लापता: पूर्व ब्लॉक प्रमुख सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा में बीडीसी सदस्य लापता: पूर्व ब्लॉक प्रमुख सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 04 Jun 2021 12:19 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 04 Jun 2021 12:19 AM IST
सार
बीडीसी सदस्य की पत्नी की आरोप है कि आम के बाग की रखवाली करते समय पति का अपहरण हुआ है। वहीं उसके पुत्र का कहना है कि वह पिता को रिश्तेदारी में छोड़कर आया है। मां-बेटों के अलग-अलग बयानों से पुलिस उलझ गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा जिले के थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव हत्यारी निवासी एक क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) के अपहरण का आरोप पूर्व ब्लॉक प्रमुख सहित चार लोगों पर लगाया गया है। बीडीसी सदस्य की पत्नी की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। हालांकि बीडीसी सदस्य का पुत्र पिता को रिश्तेदारी में छोड़ने की बात कह रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विकास खंड अलीगंज के क्षेत्र पंचायत वार्ड संख्या 27 के निर्वाचित सदस्य शेर सिंह की पत्नी नेमवती ने बताया कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख ओमपाल सिंह निवासी टपुआ ने उनके पति का अपहरण किया है। महिला का कहना है कि पति बुधवार सुबह आम के बाग की रखवाली कर रहे थे। तभी ओमपाल सहित गांव के ही इंद्रपाल, रामवीर और कौशल वहां पहुंचे और शेर सिंह को पकड़ कर ले गए।
विज्ञापन
पुत्र ने दिया मां से अलग बयान
नेमवती ने बताया कि देवर नेमीचंद्र मौके पर पहुंच गए। इनको परिवार सहित हत्या करने की धमकी दी गई। इसके बाद काफी तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया और बीडीसी सदस्य की तलाश में जुट गई। गुरुवार को पुलिस ने शेर सिंह के पुत्र मुनीष कुमार को पूछताछ के लिए बुलाया तो उसने बताया कि वह पिता को एक रिश्तेदारी में छोड़कर आया है। मां-बेटे के अलग-अलग बयानों को लेकर पुलिस हकीकत का पता करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शिकायतकर्ता महिला के पुत्र ने पूछताछ में बीडीसी सदस्य को किसी रिश्तेदार के घर छोड़ने की बात कही है। दोनों ही पहलुओं पर जांच की जा रही है।
मारहरा का मामला भी रहा था चर्चित
कुछ दिन पहले मारहरा ब्लॉक में भी इसी तरह का एक मामला चर्चित रहा था। बीडीसी सदस्य अनुपम देवी ने अपने पति मनोज कुमार के अपहरण का आरोप एक ब्लॉक प्रमुख पद के प्रत्याशी पर लगाया था। मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। कुछ घंटे बाद ही मनोज कुमार नाटकीय ढंग से थाने पर पहुंच गया और अपनी मर्जी से जाने की बात कही। यही नहीं बाद में मनोज कुमार ने कुछ लोगों पर पत्नी को गुमराह करने की रिपोर्ट दर्ज करा दी।
मारहरा का मामला भी रहा था चर्चित
कुछ दिन पहले मारहरा ब्लॉक में भी इसी तरह का एक मामला चर्चित रहा था। बीडीसी सदस्य अनुपम देवी ने अपने पति मनोज कुमार के अपहरण का आरोप एक ब्लॉक प्रमुख पद के प्रत्याशी पर लगाया था। मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। कुछ घंटे बाद ही मनोज कुमार नाटकीय ढंग से थाने पर पहुंच गया और अपनी मर्जी से जाने की बात कही। यही नहीं बाद में मनोज कुमार ने कुछ लोगों पर पत्नी को गुमराह करने की रिपोर्ट दर्ज करा दी।