फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FIR Filed agaisnt man for offensive comments about Mayawati on Facebook

फेसबुक पर बसपा प्रमुख के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 14 Aug 2018 01:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 14 Aug 2018 01:56 PM IST
विज्ञापन
FIR Filed agaisnt man for offensive comments about Mayawati on Facebook
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा में फेसबुक पर बसपा प्रमुख के बारे में एक युवक ने आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इसकी जानकारी पर बसपाई भड़क गए। इस मामले में थाना एत्माद्दौला में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मुकदमा बसपा के महानगर कोषाध्यक्ष अरविंद मथुरिया ने लिखाया है। उनकी पत्नी सर्वेश देवी वार्ड 65 प्रकाश नगर से पार्षद हैं। अरविंद ने बताया कि दस अगस्त को गौरव जादौन उर्फडौली की फेसबुक आईडी से पोस्ट किया गया था। 
विज्ञापन


इसमें बसपा प्रमुख मायावती के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। अरविंद मथुरिया ने बताया कि उन्होंने फेसबुक आईडी से गौरव का नंबर लिया। उससे बात की। इस दौरान उसने गालीगलौज की। एक युवक से फोन करवाकर धमकी दिलवाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर उन्होंने उसके घर का पता कर लिया। वो ट्रांस यमुना कालोनी स्थित दुर्गा नगर का रहने वाला निकला। वो घर में नहीं मिला। सोमवार को बड़ी संख्या में बसपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता थाना पर पहुंच गए।


बसपा नेताओं ने मामले में कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर ने बताया कि आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के घर पर दबिश दी गई थी। मगर, वह नहीं मिला। उसके परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed