फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FIR Filed against Rainbow Hospital Doctors in Patient Death case

तेल कारोबारी की मौत का मामला, रेनबो हॉस्पिटल के डॉक्टरों के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 09 Jul 2018 07:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 09 Jul 2018 07:58 AM IST
विज्ञापन
FIR Filed against Rainbow Hospital Doctors in Patient Death case
बायीं तरफ मृतक अनिल उपाध्याय का फाइल फोटो
आगरा के रेनबो हॉस्पिटल में इलाज के दौरान तेल कारोबारी की मौत के मामले में थाना सिकंदरा में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने डॉक्टरों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा 304 लगाई है। 
विज्ञापन


बेलनगंज के रहने वाले तेल कारोबारी अनिल उपाध्याय की शनिवार शाम को हालत बिगड़ी थी। परिजनों ने उन्हें रेनबो हॉस्पिटल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान रात में उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


कोराबारी की मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। उन्होंने अस्पताल में हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें शांत कराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज

मृतक के भाई सुधीर उपाध्याय का आरोप है कि डॉ. विनीत गर्ग ने उपचार नहीं किया बल्कि अपने जूनियर से उपचार कराया। इलाज में लापरवाही की गई है। उन्होंने डॉ. विनीत गर्ग समेत पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।

इसके आधार पर थाना सिकंदरा पुलिस ने रविवार को पांचों आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। आरोपियों में डॉ. विनीत गर्ग, डॉ जितेंद्र श्रीवास्तव, नर्स शिवानी, गजेंद्र तिवारी और मदन शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed