फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FIR filed against four accused for cheating in the name of loan in Agra

सावधान: दीवारों पर चिपके लोन के इश्तहारों के झांसे में न आएं, आगरा में मजदूर हुआ धोखाधड़ी का शिकार

Tue, 08 Mar 2022 03:15 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 08 Mar 2022 03:15 PM IST
सार

आगरा में एक मजदूर के नाम पर शातिरों ने 60 हजार रुपये लोन ले लिया। जब पीड़ित को इसकी जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
FIR filed against four accused for cheating in the name of loan in Agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र में एक मजदूर के साथ धोखाधड़ी की गई। दस हजार का लोन दिलाने के नाम पर 64 हजार रुपये का लोन ले लिया गया। पीड़ित के शिकायत करने पर आरोपियों ने धमकी दी। मामले में थाना शाहगंज चार नामजद के खिलाफ धोखाधड़ी, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन


मामले में मुकदमा बालाजी पुरम निवासी जितेंद्र सिंह ने दर्ज कराया है। इसमें मोंटी, धर्मेंद्र अग्रवाल, जितेंद्र शर्मा उर्फ लकी और पुरुषोत्तम सिंह उर्फ प्रशांत को नामजद किया है। जितेंद्र मजदूरी करता है। उसे इलेक्ट्रानिक की दुकान के लिए सामान की जरूरत थी। 
विज्ञापन


वह कुछ महीने पहले काम से रामनगर पुलिया गया था। यहां एक दुकान पर पोस्टर चिपका देखा, जिस पर आसान तरीके से ऋण दिलाने के बारे में लिखा था। यहां मोंटी और जितेंद्र मिल गया। उन्होंने बजाज कंपनी से लोन दिलाने का वादा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने ऐसे की धोखाधड़ी 

जितेंद्र सिंह ने दस हजार रुपये का लोन कराने को कहा। इस पर उनसे कागजात ले लिए। दस अक्तूबर 2021 को रामनगर स्थित फर्नीचर हाउस पर बुलाया। प्रोपराइटर पुरुषोत्तम ने अपने मोबाइल से उनका फोटो खींच लिया। दो दिन बाद दस हजार रुपये लेकर जाने के लिए बोल दिया। 

18 अक्तूबर 2021 फिर को बुलाया। कहा कि दस हजार ले जाओ। अब आठ महीने तक 1650 रुपये प्रति माह की किस्त देनी होगी। बाद में कंपनी का मैसेज आया। इसमें लिखा था कि अपनी किस्त जमा करें। मगर, वो किस्त के रूप में 6600 रुपये दे चुके थे। 

बाद में पता चला कि मोंटी ने कई लोगों के साथ इसी तरह धोखाधड़ी की है। उनके नाम पर 64 हजार का लोन लिया गया था। यह पैसा पुरुषोत्तम के खाते में आया था। रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed