{"_id":"620cb765b8ae747cda14f786","slug":"fir-filed-against-former-officers-of-education-department-and-teachers-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: शिक्षक भर्ती और वेतन निकासी में धांधली, तत्कालीन शिक्षाधिकारियों समेत 10 के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: शिक्षक भर्ती और वेतन निकासी में धांधली, तत्कालीन शिक्षाधिकारियों समेत 10 के खिलाफ रिपोर्ट
Wed, 16 Feb 2022 02:05 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 16 Feb 2022 02:05 PM IST
सार
थाना नाई की मंडी में तत्कालीन तीनों शिक्षाधिकारियों समेत दो पूर्व प्रधानाध्याक और भर्ती हुए शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में फर्जीवाड़ा कर शिक्षक भर्ती और वेतन निकासी का मामला सामने आया है। इस मामले में तीन बड़े शिक्षा अधिकारियों पर आरोप लगे हैं। थाना नाई की मंडी में तत्कालीन तीनों शिक्षाधिकारियों समेत दो पूर्व प्रधानाध्याक और भर्ती हुए शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
मामला ताजगंज के तोरा स्थित कवि रत्न श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज का है। थाना ताजगंज के गांव तोरा निवासी अनिल शर्मा ने तत्कालीन तीनों शिक्षाधिकारियों समेत 10 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि 2015 में फर्जीवाड़ा कर कॉलेज के कर्मचारियों का वेतन निकाला गया। इसके बाद 2016-17 में फर्जी तरीके से शिक्षकों की भर्ती हुई।
विज्ञापन
इनके खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट
- दिनेश यादव, तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस)
- धर्मेंद्र सक्सेना, तत्कालीन जिला बेसिक शिक्षाधिकारी (बीएसए)
- आलोक प्रताप श्रीवास्वत, तत्कालीन खंड शिक्षाधिकारी
- पंकज- वर्तमान लेखाधिकारी बेसिक
- महेंद्र लवानिया, पूर्व प्रधानाचार्य
- दिनेश लावनिया, कार्यवाहक प्रधानाचार्य
- रामनरेश शर्मा, सहायक अध्यापक
- हरेंद्र प्रताप, सहायक अध्यापक
- ज्ञानेंद्र शर्मा, सहायक अध्यापक
- नवीन निश्चल, पूर्व कथित प्रबंधक