फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FIR Filed against five including Bhagwatacharya of Vrindavan in Mathura

मथुरा: वृंदावन के भागवताचार्य सहित पांच के खिलाफ मुकदमा, मारपीट-लूट और छेड़छाड़ का आरोप

Tue, 05 Apr 2022 12:06 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 05 Apr 2022 12:06 AM IST
सार

आरोपी भागवताचार्य के छोटे भाइयों की विधवा पत्नियों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन
FIR Filed against five including Bhagwatacharya of Vrindavan in Mathura
वृंदावन कोतवाली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के वृंदावन के प्रसिद्ध भागवत प्रवक्ता के परिवार में कलह बढ़ती जा रही है। पिछले कई माह से संपत्ति में अपने हिस्से की मांग को लेकर लड़ रहीं उनके छोटे भाई की विधवा पत्नी ने भागवत प्रवक्ता समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर सोमवार शाम मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पिछले दिनों पीड़िता ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में कहा था कि उनकी शादी वृंदावन निवासी एक व्यक्ति से हुई थी। पति की मृत्यु के बाद जेठ (भागवताचार्य) ने उनकी जायदाद पर अपना हक जमाना शुरू कर दिया। पीड़िता को वृंदावन छोड़कर अपने मायके वालों के साथ नोएडा या दिल्ली जाकर रहने को मजबूर कर दिया। इस बीच पीड़ित महिला ने जब-जब वृंदावन जाकर अपने स्वर्गवासी पति के पुश्तैनी मकान में रहकर अपना जीवन यापन करना शुरू किया, तब-तब उसके जेठ ने उनको गुंडों से धमका कर वहां से भगा दिया। 

विज्ञापन

दूसरे भाई की पत्नी ने भी लगाए आरोप                          

भागवताचार्य के दूसरे भाई की पत्नी ने बताया कि उनके पति की मृत्यु होने के बाद भागवत प्रवक्ता ने उनको भी तंग करना शुरू कर दिया। आरोप है कि 13 नवंबर 2021 की रात जब वह अपनी देवरानी के साथ ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के दर्शन कर लौट रहीं थीं, तब जेठ और जेठानी सहित कई लोगों ने उनके साथ  गाली-गलौज करते हुए घर में प्रवेश करने से रोक दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि विरोध करने पर उनके साथ धक्कामुक्की की। इस दौरान जेठ के गुंडों ने पीड़िता के गले से सोने चेन खींच ली। यह लोग आए दिन उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। आरोपियों की यह हरकतें सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हैं। 

कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा 

पीड़ित महिला के प्रार्थना पत्र पर कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने सोमवार की शाम भागवताचार्य, उनकी पत्नी के अलावा शिव नारायण मिश्रा, राजा पंडित व एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ गाली-गलौज करते हुए, मारपीट कर, लूटपाट व छेड़छाड़ करने संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

कोतवाली प्रभारी अजय कौशल ने बताया कि कोर्ट के आदेश के बाद मुकदमा दर्ज कर जांच की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मालूम हो कि दोनों महिलाएं नोएडा में भी पुलिस से शिकायत कर चुकी हैं और मीडिया के समक्ष भी अपनी पीड़ा बता चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed