फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FIR Filed against CEO, MD, Director of Bisleri International Company in agra

आगरा: बिस्लरी इंटरनेशनल कंपनी के सीईओ, एमडी, निदेशक सहित 14 के खिलाफ मुकदमा, यह है आरोप

Thu, 05 Aug 2021 09:23 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 05 Aug 2021 09:23 AM IST
सार

डिस्ट्रीब्यूटर ने धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
FIR Filed against CEO, MD, Director of Bisleri International Company in agra
एत्माद्दौला थाना, आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में बिस्लरी इंटरनेशनल कंपनी के सीईओ, एमडी, निदेशक सहित 14 के खिलाफ थाना एत्माद्दौला में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें चार लाख रुपये लेकर माल नहीं भेजने और धोखे से डिस्ट्रीब्यूटरशिप किसी और का देने का आरोप लगाया गया है। 

विज्ञापन


देवरी रोड कौलक्खा निवासी गिरीश चंद्रा ने दर्ज कराए मुकदमे में लिखा है कि वो वर्ष 2019 से बिस्लरी इंटरनेशनल के शाहदरा क्षेत्र के डिस्ट्रीब्यूटर हैं, जिसके तहत वो शाहदरा चुंगी, रामबाग, जीवनी मंडी, कुबेरपुर आदि का क्षेत्र देखते हैं। 
विज्ञापन


गिरीश चंद्रा का आरोप है कि कंपनी के खाते में चार लाख रुपये ट्रांसफर किए थे। उन्हें माल मंगाना था। मगर, कंपनी की ओर से यह माल नहीं भेजा गया। रुपया भी हड़प लिया। इसके बाद दो नए डिस्ट्रीब्यूटर खोल दिए। इसके लिए पूर्व में कोई नोटिस नहीं दिया और सभी भुगतान भी नहीं किए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मैनेजर ने कहा- एक भी रुपया नहीं मिलेगा
उन्होंने 25 अप्रैल को इसकी जानकारी करने को आगरा में कंपनी मैनेजर से फोन पर बात की। उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। यह कहा कि तुम्हारी सप्लाई रोक दी है। इस पर उन्होंने रकम मांगी। तो मैनेजर ने कहा कि एक रुपया भी नहीं मिलेगा। कोई हिसाब बाकी नहीं है। 

इस संबंध में कंपनी के एमडी को अप्रैल और मई में नोटिस देकर अवगत कराया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय का कहना है कि डिस्ट्रीब्यूटर शिप से संबंधित दस्तावेज मांगे गए हैं। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। 

इनको किया नामजद
मुकदमे में डायरेक्टर सीईओ अंगलो जॉर्ज, चेयरमैन-एमडी रमेश चंद्र चौहान, डायरेक्टर जैनाव चौहान, जयंती चौहान, राजेंद्र कुमार गर्ग, अंजना घोष, पराग बंगाली, कादिर खान, अन्य मुकेश अग्रवाल, चंदर गुप्ता, नवनीत गुप्ता, अक्षय कुलश्रेष्ठ, सैन्की अग्रवाल और अमन गुप्ता नामजद हैं।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed