{"_id":"620b889f71e87f5b6a323245","slug":"fir-filed-against-21-people-for-stone-pelting-on-rajya-sabha-mp-car-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में सांसद की कार पर पथराव का मामला: भाजपा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने दर्ज कराई जानलेवा हमले की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में सांसद की कार पर पथराव का मामला: भाजपा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने दर्ज कराई जानलेवा हमले की रिपोर्ट
Wed, 16 Feb 2022 12:11 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:11 AM IST
सार
मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र में नगला भंत गांव के पास सोमवार शाम को कुछ लोगों ने राज्यसभा सांसद गीता शाक्य की कार पर पथराव कर दिया था। पथराव में राज्यसभा सांसद बाल-बाल बच गईं, लेकिन उनके ड्राइवर को चोट आई।
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद गीता शाक्य
विस्तार
मैनपुरी में राज्यसभा सांसद की कार पर हुए पथराव के मामले में भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने एक नामजद सहित 21 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सोमवार की शाम सभी लोग वोट मांगने के बाद वापस जा रहे थे। उसी दौरान यह घटना हुई थी। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
सोमवार को राज्यसभा सांसद गीता शाक्य, राहुल भारतीय, वीरेंद्र सिंह शाक्य जिला उपाध्यक्ष भाजपा व महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष सीमा चौहान दोपहर करीब 12 बजे गांव मरौली जनसंपर्क करने गए थे। शाम को लौटते समय नगला भंत के पास राज्यसभा सांसद के काफिले पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। उक्त घटना के बाद महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष सीमा की ओर जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
'आरोपी ने पकड़कर मारने की बात कही'
भाजपा नेता ने बताया है कि वह लोग जनसंपर्क के बाद वापस जा रहे थे। तभी नगला भंत निवासी मनोज यादव अपने करीब 20 साथियों के साथ लाठी डंडा और असलहा लेकर आ गया। उसने सांसद की कार के सामने गाली गलौज करते हुए भाजपाइयों को पकड़ कर मारने की बात कही।
विज्ञापन
Trending Videos
सीमा चौहान पर तमंचा से फायर कर दिया, जिससे वह बाल-बाल बचीं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद सहित 21 लोगों के विरुद्ध जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच व आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। एएसपी मधुवन कुमार सिंह ने कहा कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।