{"_id":"64ada544795c2bc92f027ad4","slug":"fir-against-unknown-on-torn-pages-of-religious-book-kasganj-news-c-175-1-sagr1031-1718-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: धार्मिक ग्रंथ के फटे पन्नों पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: धार्मिक ग्रंथ के फटे पन्नों पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर
Wed, 12 Jul 2023 12:25 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 12 Jul 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। सोमवार को ततारपुर कॉलोनी के पास हजारा नहर के किनारे समुदाय विशेष के धार्मिक ग्रंथ के फटे पन्ने मिले थे। मंगलवार को प्रकरण में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
बिलराम कस्बा निवासी रहीस अहमद ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें कहा गया कि पवित्र ग्रंथ के पन्ने फाड़कर अराजक तत्वों ने हजारा नहर के पास फेंक दिए। जिससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उनका कहना है कि सामाजिक सौहार्द बिगाडऩे व धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने के लिए घटना को अंजाम दिया गया है। एसपी सौरभ दीक्षित ने सदर कोतवाली पुलिस को अराजक तत्वों को चिह्नित करके कार्रवाई के निर्देश दिए।