फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Highway Murder News: FIR against six accused for man murdered in agra

आगरा: जूता फैक्टरी कर्मी की हत्या में बेटी ने पति समेत छह को किया नामजद, पुलिस जांच में जुटी

Thu, 09 Sep 2021 03:34 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 09 Sep 2021 03:34 PM IST
सार

एत्मादपुर में हाईवे के फ्लाईओवर पर जूता फैक्टरी के कर्मचारी रामबाबू (45) की हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। उनके तीन गोलियां लगीं। फायरिंग से अफरातफरी मच गई थी। बेटी ने पति समेत छह लोगों को नामजद किया है। पुलिस का कहना है कि रंजिश में हत्या की आशंका है। 

विज्ञापन
Agra Highway Murder News: FIR against six accused for man murdered in agra
आगरा: घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना एत्मादपुर क्षेत्र में हाईवे स्थित भागूपुर फ्लाईओवर पर हुई जूता फैक्टरी के कर्मचारी रामबाबू (45) की हत्या के पीछे रंजिश की बात सामने आई है। मृतक की बेटी ने अपने पति समेत छह लोगों को नामजद किया है। परिजनों के मुताबिक रामबाबू की दो बेटियों का ससुरालवालों से विवाद चल रहा है। सुलह के लिए वह परेशान थे। 

विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस को बताया कि रामबाबू बुधवार सुबह को तकरीबन 10 बजे घर से बाइक लेकर निकले थे। शाम को चार बजे काम खत्म होने के बाद घर लौट रहे थे। भागूपुर फ्लाईओवर पर उनकी हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं थी। उनके तीन गोलियां लगीं। फायरिंग से अफरातफरी मच गई थी। 
विज्ञापन


संबंधित खबर- आगरा: हाईवे पर जूता फैक्टरी के कर्मचारी की गोलियां मारकर हत्या, रंजिश में वारदात की आशंका
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवे पर दुस्साहसिक तरीके से रामबाबू की हत्या से जहां गांववाले स्तब्ध हैं। वहीं परिवार में कोहराम मचा है। पत्नी और आठ बच्चों की रो-रोकर हालत खराब है। मृतक के भाई नेक्शे सिंह ने बताया रामबाबू की सात बेटी रामवती, राजेश्री, मंजू, शशि, आरती, राखी, शिवानी और आठ वर्षीय एक बेटा धीरज है। जिसमें बड़ी बेटी रामवती की शादी सादाबाद में हुई है। 

दो बेटियों का ससुरालवालों से चल रहा है विवाद
रामवती और मंजू की शादी 2014 में खंदौली क्षेत्र के गांव नगला ब्रज लाल में हुई थी। पिछले चार पांच साल से ससुरालवालों से इन दोनों बेटियों का किसी बात पर विवाद चल रहा है, जिसके चलते दोनों पिता के घर पर ही रहती हैं। बेटियों की ससुराल से सुलह-समझौते के लिए पिता रामबाबू प्रयास कर रहे थे। 

कुछ दिनों से नगला चंदन निवासी महेंद्र बेटियों के ससुराल से विवाद के निस्तारण के लिए मध्यस्थता कर रहा है। बुधवार को भी इसी संबंध में रामबाबू सुबह घर से निकले थे। इसके अलावा मृतक बड़े भाई से भी जमीन को लेकर मनमुटाव चल रहा था। 

एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि मृतक का बेटियों के ससुरालियों से विवाद चल रहा था। विवेचना की जा रही है। मामले में रामबाबू की बेटी मंजू ने नगला चंदन निवासी महेंद्र पति नवल किशोर, ब्रज किशोर, रूप किशोर, जय किशोर और ससुर हुकम सिंह को नामजद किया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed