फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›    FIR against director of Pushpanjali Group police station new agra

Agra: पुष्पांजलि ग्रुप के निदेशक के खिलाफ मुकदमा, दवा कारोबारी से मारपीट, सीसीटीवी में कैद हुई घटना 

Thu, 26 May 2022 09:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 26 May 2022 09:08 PM IST
सार

व्यापारी ने थाना न्यू आगरा में पुष्पांजलि ग्रुप के निदेशक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस शिकायत में पीड़ित ने गाली गलौज, चांटा मारने और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। 
 

विज्ञापन
 FIR against director of Pushpanjali Group police station new agra
सीसीटीवी में कैद हुई घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना न्यू आगरा में पुष्पांजलि ग्रुप के निदेशक पुनीत अग्रवाल के खिलाफ गाली गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा व्यापारी वासु अग्रवाल ने दर्ज कराया है। वहीं बिल्डर की ओर से भी सफाई कर्मचारी से मारपीट के आरोप में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

विज्ञापन


पुष्पांजलि ग्रैंडयोर निवासी वासु अग्रवाल ने बताया कि उनका दवाओं की ट्रेडिंग का कारोबार है। ऑफिस में 15 से अधिक महिला कर्मचारी काम करती हैं। कॉलोनी में तीन गेट लगे हुए हैं। इनमें से बड़ा गेट बंद रहता है, जबकि दो गेट खुले रहते हैं। बंद गेट की चाबी कॉलोनी के लोगों और एक चाबी गार्ड के पास रहती है। दर्ज मुकदमे के मुताबिक 24 मई की दोपहर 1:30 बजे वासु के ऑफिस में महिला कर्मचारी और अन्य काम कर रहे थे। 

विज्ञापन


ये है आरोप 

आरोप है कि पुष्पांजलि ग्रुप के निदेशक पुनीत अग्रवाल अपने कुछ कर्मचारियों के साथ पहुंच गए। मुख्य गेट का ताला खोलने को लेकर बहुत बदतमीजी से बोलने लगे, जिस पर उन्हें बताया कि महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के मद्देनजर गेट पर ताला लगाया गया है। उसी दौरान पुनीत अग्रवाल ने गाली गलौज की। उनको चांटा मार दिया। जान से मारने की धमकी भी दी। वासु का कहना है कि धमकी से उनका परिवार दहशत में है। घटना के बाद उनके घर के आगे कूड़ा भी फेंक दिया गया। बिल्डर के कर्मचारियों ने आकर धमकी भी दी। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पुष्पांजलि ग्रुप के मयंक अग्रवाल का कहना है कि वासु अग्रवाल गेट पर ताला लगाकर रखता है। इसको खोलने को लेकर कहा गया था। उन्होंने गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में थाने में तहरीर दी गई है।

मिला है सीसीटीवी फुटेज 

थाना प्रभारी निरीक्षक विजय विक्रम सिंह का कहना है कि चांटा मारने, गाली गलौज, जान से मारने की धमकी के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना की जा रही है। चांटा मारते हुए सीसीटीवी फुटेज मिला है। उसकी जांच की जाएगी। बिल्डर ने भी अपने सफाई कर्मचारी से मारपीट और गाली-गलौज के संबंध में तहरीर थाने में दी है। इस पर भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed