फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FIR against builders for theft of 165 crore stamps in Agra

Impact: आगरा में 165 करोड़ के स्टांप की चोरी में बिल्डरों पर होगी एफआईआर

Tue, 23 Aug 2022 07:33 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 23 Aug 2022 07:33 AM IST
सार

अमर उजाला ने 27 जून के अंक में 10573 संपत्तियों की बिक्री में स्टांप चोरी का खुलासा किया था। जिसका स्वत: संज्ञान लेकर सोमवार को राजस्व समीक्षा बैठक में कमिश्नर अमित गुप्ता ने सख्त नाराजगी जताते हुए संबंधित विभागों से भी जवाब-तलब किया है।
 

विज्ञापन
FIR against builders for theft of 165 crore stamps in Agra
स्टांप ड्यूटी

विस्तार

आगरा में बिना स्टांप ड्यूटी चुकाए फ्लैट व भवनों की बिक्री करने व कब्जा देकर 165 करोड़ रुपये स्टांप चोरी मामले में सोमवार को कमिश्नर अमित गुप्ता ने बिल्डरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।  अमर उजाला ने 27 जून के अंक में 10573 संपत्तियों की बिक्री में स्टांप चोरी का खुलासा किया था। जिसका स्वत: संज्ञान लेकर सोमवार को राजस्व समीक्षा बैठक में कमिश्नर अमित गुप्ता ने सख्त नाराजगी जताते हुए संबंधित विभागों से भी जवाब-तलब किया है।

विज्ञापन


कमिश्नर अमित गुप्ता ने सोमवार को राजस्व की खराब प्रगति पर अधिकारियों को चेताते हुए कहा कार्रवाई के लिए तैयार रहें। आगरा में सबसे खराब 26% राजस्व प्रगति वाणिज्य कर विभाग रही है। बैठक में भी विभाग से कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। फिर स्टांप एवं निबंधन की समीक्षा के दौरान कमिश्नर नाराज हुए। डीआईजी स्टांप मनोज कुमार ने बताया कि वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष मैनपुरी व आगरा की प्रगति अच्छी नहीं है।
विज्ञापन


 मैनपुरी में 22.97% और आगरा में 24.89 प्रतिशत राजस्व मिला है। जबकि फिरोजाबाद में 30.10% और मथुरा में 31% स्टांप ड्यूटी से आय हुई है। कमिश्नर ने बिल्डरों द्वारा बिना स्टांप ड्यूटी दिए फ्लैट बिक्री कर कब्जा देने के मामलों में सर्वे कराने और बिल्डरों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा स्टांप से राजस्व लक्ष्य 100% पूर्ति सुनिश्चित किया जाए। इसमें लापरवाही बरतने पर उन्होंने अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमिश्नर परिवहन, आबकारी, विद्युत, वन विभाग, खनन, भू-राजस्व, एवं कृषि विपणन में राजस्व वसूली की प्रगति से भी संतुष्ट नहीं हुए। आबकारी से राजस्व में मंडल में फिरोजाबाद सबसे कम रहा। कमिश्नर ने कहा किसी भी अवैध दुकान से शराब बिक्री न हो। सभी जिलाधिकारी यह सुनिश्चित करें। इसके लिए वह एक स्वंतत्र जांच कर रिपोर्ट दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed