फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Finger prints will open the horoscopes of criminals

अब फिंगर प्रिंट से खुल सकेंगे अपराधियों की कुंडलियां

Mon, 19 Sep 2022 11:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 11:52 PM IST
सार

अब पुलिस अपराधियों के फोटो के साथ साथ फिंगर प्रिंट भी संग्रहित करेगी।ऐसे में यदि कोई अपराधी फिर से अपराध करता है तो उसकी अपराध कुंडली को आसानी से खोला जा सकेगा।फिंगर प्रिंट को ऑनलाइन अपडेट किया जा रहा है।

विज्ञापन
Finger prints will open the horoscopes of criminals

विस्तार

कासगंज। अब पुलिस अपराधियों के फोटो के साथ साथ फिंगर प्रिंट भी संग्रहित करेगी। ऐसे में यदि कोई अपराधी फिर से अपराध करता है तो उसकी अपराध कुंडली को आसानी से खोला जा सकेगा। अब बार-बार अपराध करने वाले अपराधियों को आसानी से पकड़ा जा सकेगा। एएसपी ने थाना प्रभारियों को अपराधियों के फिंगर प्रिंट संग्रहित करने के लिए आदेश दिए हैं। इसके लिए पुलिस की टीम को प्रशिक्षण भी दिया गया है।
विज्ञापन

अपराधियों की धरपकड़ में और अपराध के सबूत जुटाने में फिंगर प्रिंट पुलिस के लिए काफी मददगार होते हैं। अब जो अपराधी बार-बार अपराध करते हैं उनकी पहचान आसानी हो जाएगी। इसके लिए पुलिस गिरफ्तार किए गए अपराधी को न्यायालय में पेश करने से पहले एसपी कार्यालय ले जाकर उसके फोटो के साथ उसके फिंगर प्रिंट भी संग्रहित करेगी। पुलिस विभाग की ओर से यह फिंग्रर प्रिंट ऑनलाइन अपडेट किए जाएंगे। इसके लिए जनपद को फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल गया है। पुलिस इन फिंगर प्रिंट को अपराधी ऑपरेशन पहचान एप में जोड़ेंगी। फिंगर प्रिंट लेने वाली पुलिस टीम को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इससे दूसरे जनपदों से आए हुए अपराधियों की पहचान भी आसानी से हो सकेगी।
विज्ञापन

अपराधी एक अपराध करने के बाद दूसरे जनपदों में या अन्य स्थानों पर नाम बदलकर रहने लगते हैं और वहां अपराध करते हैं। फिंगर प्रिंट संग्रहित होने के बाद अपराधी की यह चलबाजी नहीं चल सकेगी। फिंगर प्रिंट से पुराने नाम व पुराने अपराध की कुंडली पुलिस के सामने खुल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी थाना प्रभारियों को पकड़े जा रहे अपराधियों के फिंगर प्रिंट लेने के लिए आदेश दिए गए हैं। फिंगर प्रिंट को ऑनलाइन अपडेट किया जा रहा है। कोई भी थाना प्रभारी फिंगर प्रिंट संग्रहण में लापरवाही बरतेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। - जितेंद्र कुमार दुबे, एएसपी कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed