{"_id":"5d602df68ebc3e013b2834cf","slug":"finencer-murder-crime-in-etah-agra-news-agr402279527","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन की रंजिश में जीजा-साले ने की थी फाइनेंसर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन की रंजिश में जीजा-साले ने की थी फाइनेंसर की हत्या
विज्ञापन
पुलिस कार्यालय से पकड़े गए जलसेर के फाइनेंसर हत्या कांड के आरोपी को जेल भेजने से पहले प्रेसवार्त?
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा/जलेसर। जलेसर के आगरा-जलेसर मार्ग फाइनेंसर की हत्या के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को मुख्य आरोपी को जलेसर के बेरनी चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने जमीन के विवाद में अपने साले और उसके दोस्त के साथ मिलकर फाइनेंसर की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। वहीं आरोपी के साले और उसके दोस्त की तलाश को दबिश दी जा रही है।
एएसपी संजय कुमार ने बताया कि विगत 19 अगस्त को थाना क्षेत्र के जलेसर-आगरा रोड पर नगला वीरी के मोड़ पर बाइक सवार तीन लोगों ने सकरौली थाना क्षेत्र के गांव टिपरिया निवासी फाइनेंसर प्रमोद यादव और उसके पिता रामनारायण पर गोलियां बरसाई थीं। हमले के दौरान पेट में गोली लगने से फाइनेंसर प्रमोद की मौत हो गई। मृतक फाइनेंसर के पिता रामनारायण ने प्रवीन पुत्र हरप्रसाद नगला मितन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस ने सूचना पर शुक्रवार को बेरनी चौराहे से प्रवीन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर तमंचा और कारतूस बरामद किए गए। आरोपी ने पूछताछ में प्रवीण ने बताया कि उसने अपने साले हरिओम पुत्र कंचन सिंह और उसके दोस्त के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। वहीं साले और उसके दोस्त की तलाश में दबिश देना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
----------------
जमीन का विवाद बना जड़
प्रमोद और उसके पिता जलेसर में फाइनेंस का कारोबार करते हैं। आरोपी प्रवीन ने छह साल पहले साढ़े 12 बीघा जमीन प्रमोद के पास गिरवी रखकर फाइनेंस कराया था। प्रमोद ने तकादा किया तो प्रवीन टालता रहा। ऐसे में जमीन की रकम ब्याज लगते-लगते 18 लाख रुपये पहुंच गई। हत्याकांड से दो दिन पहले इसे लेकर पंचायत भी हुई थी, लेकिन कोई हल नहीं निकल सका। इसके बाद प्रवीन ने फाइनेंसर की गोली मारकर हत्या कर दी।
-----------
गांव में दहशत का माहौल
हत्याकांड के बाद से गांव टिपरिया में दहशत का माहौल है। रात में गांव में बदमाश आने की आशंका से लोग सतर्कता बरत रहे हैं। वहीं लोगों ने अन्य हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
-------------
फाइनेंसर हत्याकांड के आरोपी को बेरनी चौराहे से पकड़ा है। जिसे जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
गुरमीत सिंह, सीओ जलेसर