फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fine of Rs 5.65 lakh recovered in 18 cases related to illegal mining

अवैध खनन से जुडे़ 18 मामलों में वसूला 5.65 लाख रुपये का जुर्माना

Tue, 23 Nov 2021 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Fine of Rs 5.65 lakh recovered in 18 cases related to illegal mining
फिरोजाबाद। अक्तूबर-नवंबर माह में जिले में अवैध खनन के 33 मामले सामने आए। एडीएम के निर्देशन में संचालित अभियान के दौरान अवैध खनन में संलिप्त वाहनों के स्वामियों पर लगभग 20 लाख रुपये का जुर्माना ठोंका गया है। इनमें से 18 लोगों पर पांच लाख, 65 हजार,40 रूपये की जुर्माना राशि वसूल कर कोषागार में जमा कराई गई है। शेेष 15 अन्य पर भी जुर्माना निर्धारण कर वसूली की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

टीटीजेड में शामिल फिरोजाबाद में यमुना बालू, मौरंग, पत्थर व ईट गिट्टी के खनन पर रोक है। रोक के बावजूद यमुना बालू, मौरंग के साथ ही ईट व पत्थर गिट्टी के अवैध खनन अथवा परिवहन में संलिप्त वाहनों व उनके स्वामियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। विगत अक्तूबर से संचालित विशेष अभियान के दौरान जिला प्रशासन व थाना स्तर पर की गई कार्रवाईयों में 33 लोडर व ट्रैक्टर ट्रॉली को अवैध रूप से बालू, मौरंग व गिट्टी का अवैध रूप से परिवहन करते हुए पकड़ा गया। इन सभी वाहन स्वामियों पर जिला प्रशासन के निर्देश पर खनन विभाग द्वारा कुल 20 लाख रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया है। इनमें से से 18 लोगों से कुल पांच लाख, 65 हजार, 40 रुपये जुर्माना वसूल कर कोषागार में जमा कराया गया है। अवशेष 15 अन्य पर 15 लाख, 54 हजार रुपये का जुर्माना निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

---
इन तहसील क्षेत्रों में सर्वाधिक मामले-
कलक्ट्रेट स्थित खनन विभाग के अनुसार, अक्तूबर माह में अवैध खनन अथवा परिवहन के कुल 18 एवं नवंबर में अभी तक 15 मामले सामने आए। अधिकांश मामले तहसील जसराना, टूंडला, सिरसागंज और फिरोजाबाद तहसील क्षेत्रांतर्गत पकड़ में आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
जिलाधिकारी के निर्देश पर अवैध खनन और भूतत्वों के अवैध परिवहन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान पकड़े गए सभी वाहनों के स्वामियों पर करीब 20 लाख रुपये जुर्माना निर्धारण की कार्रवाई की गई है।
मनीष कुमार खनन निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed