फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Financier murder at Jalesar agra road in Etah Crime News

एटाः गोली मारकर युवक की हत्या, पुलिस के सामने से फरार हो गए हत्यारोपी

Mon, 19 Aug 2019 09:32 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 19 Aug 2019 09:32 PM IST
विज्ञापन
Financier murder at Jalesar agra road in Etah Crime News
हत्या के बाद पहुंचे पुलिस के आला अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
जलेसर थाना क्षेत्र के जलेसर-आगरा मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने फाइनेंसर की गोली मारकर हत्या कर दी। जबकि फाइनेंसर के पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घटनास्थल के पास खड़ी डायल-100 पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन बदमाश भाग गए। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव टिपरिया निवासी प्रमोद यादव पुत्र रामनारायण फाइनेंस कंपनी चलाते हैं। बताया जाता है कि वह सोमवार शाम को जलेसर से अपने पिता के साथ बाइक से गांव जा रहे थे। इस दौरान जलेसर-आगरा मार्ग पर गांव छोंकर के बंबे के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने फाइनेंसर प्रमोद को गोली मार दी।
विज्ञापन


गोली लगते ही प्रमोद की मौके पर मौत हो गई। जबकि पिता रामनारायण बाइक से गिरकर घायल हो गए। घटनास्थल से 100 मीटर की दूरी पर खड़ी डायल-100 पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक प्रमोद के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल पिता रामनारायण को सीएचसी में भर्ती कराया। हत्या की वजह जमीन के विवाद को लेकर बताई जा रही है। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुटी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed