{"_id":"61915522bfc99d725552e647","slug":"finance-employee-had-himself-robbed-with-him-agra-news-agr514628430","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनेंस कर्मचारी ने खुद कराई थी अपने साथ लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइनेंस कर्मचारी ने खुद कराई थी अपने साथ लूट
विज्ञापन
फिरोजाबाद ! लैंड पार्क थाना पुलिस द्वारा पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। भारत माइक्रो फाइसेंस इन्वल्यूजियन लिमिटेड के कर्मचारी ने लूट की वारदात को अंजाम देने की योजना खुद रची थी। इसका रविवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने फाइनेंस कर्मचारी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया।
एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि विगत 11 नवंबर को लाइनपार थाना पुलिस को सूचना मिली कि नगला सदासुख चौराहे पर बाइक सवार दो बदमाशों ने भारत माइक्रो फाइनेंस इन्वल्यूजियन लिमिटेड कंपनी के कर्मचारी प्रज्ज्वल राना पुत्र रामवीर सिंह निवासी बमरौली कटरा थाना डौकी आगरा से एक लाख 50 हजार रुपये और अन्य सामान लूट लिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। हालांकि शक की सुई प्रज्ज्वल पर आकर अटक गई। कड़ाई से पूछताछ करने पर वह टूट गया।
उसने बातया कि पैसे के लालच में आकर उसे अपने साथी दुष्यंत को पहले ही पैसे दे दिए थे और दो अन्य साथियों से खाली बैग, जिसमें एक टैबलेट और बायोमैट्रिक मशीन थी, से नकली पिस्टल लगाकर नगला सदासुख चौराहे पर लूट कराई थी। घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने प्रज्ज्वल सिंह, जयकिशन उर्फ जैकी, संदीप उर्फ संजय निवासी रमाडा होटल के पास मियांपुर कलाल खेरिया थाना ताजगंज आगरा और दुष्यंत निवासी बमरौली कटारा थाना डौकी आगरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से 1,50,645 रुपये नकद, एक बायोमीट्रिक मशीन, एक नकली पिस्टल, घटना में प्रयुक्त बाइक, और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
तालाब में फेंक दिया टैबलेट
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने ट्रेस होने के डर से टैबलेट ग्राम बुढ़ैरा थाना ताजगंज क्षेत्र स्थित तालाब में फेंक दिया था। पुलिस टैबलेट की बरामदगी के लिए गोताखोरों से उसकी तलाश कराई गई लेकिन तालाब की गहराई अधिक होने के कारण वह नहीं मिल सका।