{"_id":"fdd45ba4e57944f7a4eadb604774800d","slug":"final-of-bharat-ko-jaano-comptition-is-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत को जानों प्रतियोगिता का फाइनल आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत को जानों प्रतियोगिता का फाइनल आज
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
Updated Sun, 03 Jan 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत विकास परिषद ब्रज प्रांत की ओर से आयोजित 15वीं ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता में शनिवार को सेंट एंड्रूज सीनियर सेकेंड्री स्कूल के हॉल में 53 प्रदेशों की 104 टीमों के छात्र-छात्राओं ने लीग राउंड में प्रतिभाग किया। प्रश्नोत्तरी में पहले बजर दबाकर सवालों का जवाब देने का सिलसिला चला। देर शाम को आठ टीमें सेमीफाइनल राउंड में पहुंचीं। सेमीफाइनल में विजयी टीम रविवार को फाइनल मुकाबले में प्रतिभाग करेंगी।
अखिल भारतीय स्तरीय परीक्षा की शुरुआत अगस्त-सितंबर में 53 प्रांतों में होने वाली लिखित व मौखिक परीक्षाओं से होती है। परिषद की 1260 शाखाओं में लिखित परीक्षा का आयोजन होता है। इसके बाद प्रश्नोत्तरी के माध्यम से स्कूलों के बाद प्रांत स्तर से जो विद्यार्थी चयनित होकर आते हैं, वे राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हैं।
कनिष्ठ वर्ग में कक्षा छह से आठ के छात्र प्रतिभाग करते हैं और वरिष्ठ वर्ग में कक्षा नौ से इंटरमीडिएट तक के छात्र हिस्सा लेते हैं। उत्तर प्रदेश के अलावा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, उड़ीसा, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, तेलंगाना, तमिलनाडु समेत 53 प्रांतों की 104 टीमों ने शनिवार को होने वाली लीग राउंड की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। मीडिया समिति के चेयरमैन डा. कैलाशचंद्र सारस्वत और संयोजक डा. अमित अग्रवाल ने बताया कि लीग राउंडों में सभी टीमों ने प्रश्नोत्तरी में भाग लिया। कनिष्ठ वर्ग में 50 और वरिष्ठ वर्ग में 54 टीमें शामिल हुईं।
विज्ञापन
सात समूहों में आठ-आठ राउंड खेले गए। एंकर के सवालों का जवाब सबसे पहले बजर बजाने वाली टीम को देना होता है। इन आठ चक्रों में विजयी टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गईं हैं। सेमीफाइनल राउंड में पहुंची टीमों के बीच रविवार को फाइनल मुकाबला होना है।