{"_id":"62322177453d2754db14fbff","slug":"filled-nine-samples-including-ice-candy-mawa-and-paneer-mainpuri-news-agr5274001108","type":"story","status":"publish","title_hn":"आइसकैंडी, मावा और पनीर समेत नौ नमूने भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आइसकैंडी, मावा और पनीर समेत नौ नमूने भरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने बुधवार को आइसकैंडी, मावा और पनीर समेत कुल नौ नमूने लेकर जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भेजे हैं। बिना लाइसेंस कारोबार करने पर चार विक्रेताओं को नोटिस जारी किया गया है।
सहायक आयुक्त (खाद्य) डॉ. टीआर रावत के निर्देशन में बुधवार को टीम ने शहर में छापेमारी की। चांदेश्वर रोड पर संचालित युग इंटरप्राइजेज पर बिना लाइसेंस के खाद्य पदार्थ विक्रय के साथ ही आइसकैंडी बनाई जा रही थी। टीम ने आइसकैंडी के दो नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। वहीं बिना लाइसेंस कारोबार करने पर संचालक हरवेंद्र सिंह को नोटिस जारी किया है। हरवेंद्र किराना एवं जनरल स्टोर चांदेश्वर रोड से मावा और पनीर का नमूना लेने के साथ ही बिना लाइसेंस कारोबार करने पर नोटिस जारी किया गया। लक्ष्मीनारायन गुप्ता किराना स्टोर से टीम ने काली मिर्च का एक, मां शीतला अमूल पार्लर मदार दरवाजा बेकरी का एक नमूना लिया। मां शीतला अमूल पार्लर के संचालक को बिना लाइसेंस कारोबार के लिए नोटिस जारी किया गया है। शर्मा स्वीट हाउस करहल चौराहा से मावा का एक और सुभाष मावा सप्लायर फतेहाबाद आगरा से मावा के दो नमूने लिए। सुभाष मावा सप्लायर पर भी बिना लाइसेंस कारोबार करने के लिए नोटिस जारी किया गया। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामसुंदर पटेल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीके वर्मा, एसबी सिंह और डॉ. राजीव कुमार शामिल रहे।