{"_id":"63e1ced69d3b832aea1ed490","slug":"fighting-with-up-police-constable-broke-bike-after-falling-down-tried-to-snatch-the-mobile-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही से मारपीट: गिराकर बाइक तोड़ी, मोबाइल छीनने की कोशिश, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही से मारपीट: गिराकर बाइक तोड़ी, मोबाइल छीनने की कोशिश, तीन गिरफ्तार
Tue, 07 Feb 2023 09:38 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 07 Feb 2023 09:38 AM IST
सार
इस मामले में थाना सदर में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने सोमवार को मलपुरा के माकरौल निवासी आरोपी चंद्रप्रकाश, राहुल और मनीष को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
आगरा के सदर के मधु नगर में रविवार शाम को चेकिंग के दौरान पुलिस से उलझना युवकों को भारी पड़ गया। पुलिस पर टिप्पणी करते समय रोकने पर वे एक सिपाही से मारपीट कर बैठे। उसकी बाइक गिरा दी। मोबाइल छीनने की कोशिश की। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार शर्मा के मुताबिक, रविवार शाम को मधु नगर चौराहे पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी एक पान मसाले की दुकान पर खड़े चंद्रप्रकाश, राहुल, मनीष और रविंद्र पुलिस को इशारे करते हुए अनर्गल टिप्पणी करने लगे। सिपाही शिवकांत ने चारों को ऐसा करने से मना किया। इस पर सभी उग्र हो गए। सिपाही से मारपीट की। बाइक गिराकर क्षतिग्रस्त कर दी। सिपाही का मोबाइल भी छीनने लगे। अन्य पुलिसकर्मियों के आने पर भाग गए।
विज्ञापन
इस मामले में थाना सदर में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने सोमवार को मलपुरा के माकरौल निवासी आरोपी चंद्रप्रकाश, राहुल और मनीष को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
ताजगंज में पकड़े गए जुआरी
उधर, थाना ताजगंज पुलिस ने बरौली अहीर में पांच लोगों को जुआ खेलते पकड़ लिया। आरोपियों में बरौली अहीर निवासी गंधर्व, जयभगवान, गांव बगदा निवासी अर्जुन, सुधीर और लोहागढ़ निवासी हरेश हैं। उनसे 36 हजार रुपये, तीन बाइक, एक स्कूटी बरामद की गई।