फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fighting over food in the wedding, the bride returned without a wedding

शादी में खाने को लेकर मारपीट, बिना दुल्हन लौटी बरात

Mon, 15 Nov 2021 10:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Fighting over food in the wedding, the bride returned without a wedding
शादी में खाने को लेकर मारपीट, बिना दुल्हन लौटी बरात
विज्ञापन

पटियाली। नगर के गंजडुंडवारा रोड स्थित एक होटल में बरातियों और होटल स्टाफ में रविवार रात खाने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद बरात बिना दुल्हन के ही लौट गई।

सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के ग्राम म्याऊ निवासी प्रेमचंद्र उर्फ पप्पू दिवाकर की बेटी की बरात जनपद अलीगढ़ थाना अकराबाद से आई थी। बरात के ठहरने और खाने पीने का इंतजाम सेठ जी पैलेस होटल के जिम्मे था। रात करीब नौ बजे खाने पीने को लेकर बरातियों और होटल स्टाफ में कहासुनी और गाली गलौज हो गई। मारपीट में होटल स्टाफ कर्मी अर्जुन निवासी सुभाष नगर सिढ़पुरा और बराती रेशमपाल घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने रेशमपाल को गंभीर हालत में रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गंगा प्रसाद सिंह ने बताया कि मामला बिगड़ने पर दूल्हा पक्ष बिना दुल्हन के ही वापस चला गया। इस मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। वहीं होटल मालिक प्रभात कुमार ने बताया कि 100 बरातियों के खाने पीने व ठहरने के इंतजाम की जिम्मेदारी होटल ने ली थी। हमने 130 लोगों का इंतजाम कर दिया था, लेकिन लड़की पक्ष और बाराती 200 से अधिक हो गए थे। इसलिए खाना कम पड़ गया। बरातियों ने स्टाफ के साथ मारपीट कर दी। दुल्हन के पिता ने बताया कि हमारे बराती व घराती दोनों मिलाकर 100 लोग भी नहीं थे। होटल स्टाफ ने मात्र 60, 70 लोगों का ही खाना बनाया और जब हम लोगों ने पूरा खाना मांगा तो मारपीट कर दी। बरात में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed