फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fighting between two communities took serious turn In Agra communal riot was averted here

UP News: ...तो ताजनगरी में बहराइच जैसे होते हालात, यूं संभला मामला; जानें पूरी घटना जिससे टला सांप्रदायिक बवाल

Thu, 17 Oct 2024 08:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 17 Oct 2024 08:08 PM IST
सार

ताजनगरी में पुलिस की सक्रियता से बहराइच जैसे हालात होते-होते बच गए। आगे पढ़ें और जानें आखिर मामला क्या था? जिसको लेकर सांप्रदायिक बवाल जैसे हालात पैदा हो गए।

विज्ञापन
fighting between two communities took serious turn In Agra communal riot was averted here
तनाव को देखते हुए कस्बा में तैनात पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में बीती रात सांप्रदायिक बवाल होने से बच गया। समुदाय विशेष के युवक द्वारा मकान का ताला तोड़ने से रोकने पर विवाद शुरू हुआ। इसने कुछ ही समय में विकराल रूप ले लिया। मामला दो समुदायों के बीच होने से तनाव की स्थिति बन गई। लेकिन पुलिस की सक्रियता से मामला संभल गया। 

विज्ञापन


घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र के रूनकता कस्बा के पुराने बाजार की है। यहां गुड्डू सिंह का मकान है। इसमें किराएदार रहते हैं। बुधवार की रात करीब ग्यारह बजे गुड्डू के भतीजे सोनू ने मकान में बाहर से ताला लगा दिया था। कुछ समय बाद कस्बा निवासी दीपू ताला तोड़ने आ गया। 

विज्ञापन

दीपू को ताला तोड़ने से कस्बा के ही अकरम खां पुत्र छोटे खां ने मना किया। इस पर दीपू और उसके साथ मारपीट हुई। जानकारी होने पर अकरम पक्ष के कई युवक मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मिलकर दीपू को पीटा। उस समय मौके पर मौजूद लोगों ने मामला शांत करा दिया। 
 

कुछ ही देर बाद दीपू पक्ष के कई लोग मौके पर पहुंच गए।गाली-गलौच करने लगे। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। जमकर ईंट पत्थर फेंके गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक पक्ष के लोगों के हाथों में तमंचे भी थे। ईंट पत्थर निकलते ही बाजार में भगदड़ मच गई। 
विज्ञापन

मामला दो संप्रदाय का होने की वजह से मौके एसीपी आदित्य कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। अपने साथ अकरम को ले गए। अनहोनी की आशंका से घटनास्थल पर गुरुवार दोपहर तक पुलिस फोर्स तैनात रहा। चौकी प्रभारी रूनकता ने कि बताया कि तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed