फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fighting and stone pelting in two sides, 10 people injured

सीकरी में दो पक्षों में मारपीट-पथराव, 10 लोग घायल

Thu, 31 Mar 2022 01:54 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Fighting and stone pelting in two sides, 10 people injured
फतेहपुर सीकरी। ग्राम खेड़ा जाट में मंगलवार की रात पुरानी रंजिश में पूर्व प्रधान सत्यवीर सिंह और बनवारी लाल पक्ष भिड़ गए। इनके बीच जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों तरफ से ईंट-पत्थर भी चले। पुलिस के पहुंचने पर भी पथराव होता रहा। इसमें दोनों पक्ष के 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने प्रधान, पूर्व प्रधान समेत दोनों तरफ के 65 लोगों को नामजद और 10-15 अन्य के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक खेड़ा जाट गांव में पूर्व प्रधान सत्यवीर सिंह और बनवारी लाल के बीच काफी दिनों से रंजिश चल रही है। इसी रंजिश में 27 मार्च को पूर्व प्रधान सत्यवीर सिंह के साथ मारपीट की गई थी। जिसमें सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसी तनातनी के बीच मंगलवार की रात फिर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। इनके बीच लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। जिससे गांव में अफरातफरी हो गई। अनहोनी की आशंका से सहमे गांव के किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी। झगड़े की सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने पर भी दोनों तरफ से करीब आधा घंटे तक ईंट-पत्थर चलते रहे।
विज्ञापन

इस दौरान प्रधान गोविंद सिंह, विमलेश देवी महादेवी, उदय वीर, तारा सिंह और दूसरे पक्ष के हरेंद्र सिंह, शांति, हुकुम सिंह, पिंकी, राम हंस घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी भीम सिंह जावला ने बताया कि दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश में मारपीट और पथराव हुआ है। पुलिस ने अपनी ओर से दोनों पक्षों के प्रधान गोविंद सिंह, पूर्व प्रधान सत्यवीर सिंह, दूसरे पक्ष के बनवारी लाल समेत 65 नामजद और 10-15 अन्य लोगों के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमला आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed